बदहाली में हुई भिखारिन की मौत, लेकिन बैंक अकाउंट में मिले 9 करोड़ तो घर से 2 लाख कैश
नई दिल्ली। कई बार आपने मंदिरों, स्टेशनों, बस स्टैंड के सामने भिखारियों को भीख मांगते देखा होगा। उनकी लाचारी देखकर हम आप उनकी मदद के लिए कुछ पैसे दे देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किसी आप लाचार और असहाय मान रहे होते हैं, कई बार को करोड़पति होते हैं। ऐसा ही एक मामला लेबनान की राजधानी बेरुत में देखने को मिला, जहां शारीरिक रूप से विकलांग एक भिखारिन की मौत होने के बाद उसके पास से करोड़ों रुपए मिले।

भिखारिन के खाते में 9 करोड़ रुपए
लाचार और बेबस दिखने वाली भिखारिन के बैंक खाते में करोड़ों की बैंक डिपॉजिट और घर से लाखों की नकदी मिली। लेबनान के बेरुत में रहने वाली फातिमा ओथमन की मौत होने के बाद जब उनके बैंक खाते का खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए। शारीरिक रूप से विकलांग फातिमा बदहाली की जीवन जीते रही, लेकिन उसके खाते में 9 करोड़ रुपए जमा थे।

घर में मिले लाखों के कैश
इतना ही नहीं फातिमा के घर से पुलिस को पॉलिथीन के थैले में कैश भरी हुई मिली। भीख मांगकर अपना गुजर-बसर करने वाली फातिमा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। मौत के बाद जब फातिमा के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से 2 लाख रुपए से अधिक की नकदी मिली। महिला को जानने वाले स्थानीय लोगों में से अधिकांश उसे रुपए और खाना दिया करते थे, लेकिन जब लोगों को पता चला कि वो करोड़पति थी तो वो सन्न रह गए।

बन गई थी सेलिब्रिटी
दरअसल फातिमा की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हाथ और पैर से विकलांग फातिमा को एक लेबनानी सैनिक पानी और खाना खिला रहा था। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसके बाद वो सेलिब्रिटी बन गई थी। फातिमी की मौत के बाद पुलिस ने उसके घरवालों को खोजने की कोशिश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों ने उसका अंतिम संस्कार किया।












Click it and Unblock the Notifications