Thailand Train Accident: चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की दर्दनाक मौत, इस देश में भयानक रेल हादसा
Thailand Train Accident: थाईलैंड में बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। नाखोन रत्चासिमा प्रांत में एक निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेलवे प्रोजेक्ट के दौरान क्रेन गिरने से एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। यह दुर्घटना थाईलैंड की रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Thailand rail crash: कैसे हुआ दर्दनाक रेल हादसा?
यह हादसा सिखियो जिले में उस समय हुआ, जब एक क्रेन हाई-स्पीड रेलवे के निर्माण कार्य में लगी हुई थी। अचानक क्रेन असंतुलित होकर चलती यात्री ट्रेन पर गिर गई। टक्कर के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई और उसके कुछ डिब्बों में आग लग गई। ट्रेन बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर दूर उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही थी। हादसा इतना भयावह था कि कई डिब्बे पलट गए।
ये भी पढे़ं: World Navy Ranking 2025: दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं की लिस्ट आई सामने, भारत की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
World news hidni: 22 लोगों की हुई मौत
नाखोन रत्चासिमा प्रांत के पुलिस प्रमुख थाचापोन चिन्नावोंग के अनुसार इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 30 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जनसंपर्क विभाग ने बताया कि मलबे से अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं। अधिकारियों को आशंका है कि ट्रेन के अंदर अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे के तुरंत बाद राहतकर्मी और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय मीडिया के लाइव वीडियो में देखा गया कि ट्रेन के मलबे से धुआं उठ रहा था, हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। बचाव दल ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बों को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में जुटे हैं। प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और बचाव कार्य लगातार जारी है।
ये भी पढे़ं: Thailand Vs Cambodia: धरा रह गया ट्रंप का सीजफायर! थाईलैंड ने कंबोडिया पर कर दी बमबारी, घर छोड़कर भागे लोग
रेलवे निर्माण पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद थाईलैंड में रेलवे निर्माण परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जिस क्रेन से हादसा हुआ, वह बैंकॉक से उबोन राचथानी को जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेलवे लाइन के निर्माण में इस्तेमाल हो रही थी। विशेषज्ञों का कहना है कि चलती ट्रेन के ऊपर निर्माण कार्य बेहद जोखिम भरा होता है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications