वायरल फोटो: कूड़ा उठाने वाली की बेटी बनी ब्यूटी क्विन
बैंकॉक। 17 साल की खानित्था पासायेंग ने हाल ही में 'मिस अनसेंसर्ड न्यूज थाईलैंड 2015' का खिताब अपने नाम किया है। इन दिनों खानित्था की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं जिसमें वो एक महिला का पैर छूते नजर आ रही हैं। वो महिला कूड़ा बिनने का काम करती है। अब आप सोच रहे होंगे कि मिस थाईलैंड एक कूडा बिनने वाली महिला के पैर क्यो पड़ रही है तो हम आपको बता दें कि कूड़ा उठाने वाली ये महिला खानित्था की मां हैं।


जानकारी के मुताबिक खानित्था पासायेंग को मिंट के नाम से भी जाना जाता है। जिस समय वह अपनी मां से मिलने पहुंचीं वहां लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी और इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं। आपको बताते चलें कि खानित्था की मां ने कूड़ा उठाकर ही उनकी परवरिश की है।

खानित्था को भी कभी ये बात कहते शर्म नहीं आई कि उनकी मां कूड़ा उठाने का काम करती हैं। आपको बताते चलें कि खानित्था को अब फिल्मों से ऑफर मिल रहे हैं। उनका कहना है कि अब शायद उनके घर की हालत सुधर जाए।












Click it and Unblock the Notifications