अमेरिका: दो साल पहले भारतीय बच्ची को गोद लेने वाले पिता ने ही मार डाला
टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में 7 अक्टूबर को लापता हुई तीन साल की भारतीय लड़की की मौत हो चुकी है। टेक्सास पुलिस ने लड़की के शव को सुरंग से बरामद करने के बाद उसके पिता वेस्ले मैथ्यूज को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद मैथ्यूज ने स्वीकार किया है कि उसने ही शेरीन मैथ्यूज के शव को दफनाया था। इससे पहले मैथ्यूज ने पुलिस को कहा था कि दूध पीने के दौरान शेरीन का गला चोक हो गया था, लेकिन अब इस पूरी घटना में नया मोड़ सामने आया है।

मैथ्यूज ने पुलिस को कहा कि शेरीन दूध नहीं पी रही थी, इसलिए उसे घर से बाहर निकाल दिया था। शेरीन को घर से बाहर निकालने के बाद तीन दिन तक लापता रही। आखिरकार पुलिस ने शेरीन के शव को एक सड़क के नीचे एक सुरंग से बरामद किया था।
पुलिस के मुताबिक तीन साल की मासूम शेरीन दूध नहीं पी रही थी, इस वजह से नाराज होकर मैथ्यूज ने उसकी पिटाई करके उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मैथ्यूज पर उस बच्ची को चोट पहुंचाने के संगीन अपराध के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के मानें तो पिटाई के दौरान बच्ची बहुत सहम गई थी और सांसे फूलने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शेरीन की मौत के दौरान उसकी मां सो रही थी, इसलिए उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।
मैथ्यूज ने सुराग मिटाने के लिए शेरीन को सड़क किनारे सुरंग में दफना दिया था। ड्रोन और कुत्तों को मदद से तीन बाद आखिरकार ने पुलिस ने शेरीन को ढूंढ निकाला। पुलिस ने मैथ्यूज को गिरफ्तार करने के बाद फेसबुक पर लिखा, ' पिता पर बच्ची को चोट पहुंचाने का आरोप है। जिसके लिए उसे 99 साल कैद की सजा और उस पर 1 मिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया जाएगा।'
मैथ्यूज दंपत्ति ने करीब दो पहले शेरीन को भारत से गोद लिया था। मैथ्यूज ने पुलिस को कहा कि शेरीन कुपोषित का शिकार थी और उसका वजन बढ़ाने के लिए उसे स्पेशल डायट देनी होती थी।












Click it and Unblock the Notifications