गूगल ने आतंकी हाफिज सईद के यूट्यूब अकाउंट को बंद किया
नई दिल्ली। मुंबई ब्लास्ट के मास्टर माइंड और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद को बड़ा झटका लगा है। गूगल ने उसके यूट्यूब अकाउंट को बंद कर दिया है। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से आतंकी हाफिज सईद यूट्यूब पर अपने विवादित स्पीच अपलोड कर रहा था जिसमें वो केवल इंडिया के खिलाफ जहर उगलता था।
यूट्यूब ने उसके संगठन जमात-उ-दावा के 'जूड वीडियो' नामक अकाउंट को बंद कर दिया है और गूगल ने हाफिज के सारे भाषण वाले वीडियो के यूआरएल को भी ब्लॉ़क कर दिया है।
मालूम हो कि ट्विटर ने जुलाई में जमात-उद-दावा के कर्ताधर्ता हाफिज सईद का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया था। हाफिज सईद का आधिकारिक ट्विटर हैंडल ऐटहाफिजसईदलाइव था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने ट्विटर से चिंता जताई थी कि सईद के अकाउंट का उपयोग हिंसा को भड़काने के लिए किया जा सकता है। जिसके बाद ट्विटर ने ये कदम उठाया था।













Click it and Unblock the Notifications