ब्रिक्स इनफॉर्मल समिट में पीएम बोले- आतंकवाद विश्व के लिए सबसे बड़ा खतरा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना गए हैं और इस दौरान उन्होंने ब्यूनस आयर्स में ब्रिक्स इनफॉर्मल समिट में भी हिस्सा लिया। ब्रिक्स इनफॉर्मल समिट में पीएम मोदी ने आतंकवाद और कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए इसे विश्व के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। इससे पहले पीएम मोदी ने यूनाइटेड नेशंस के चीफ से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि अगले सप्ताह होने वाले जलवायु परिवर्तन में भारत एक जिम्मेदारी पूर्वक अपनी भूमिका निभाएगा।

ब्रिक्स इनफॉर्मल समिट में पीएम ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में जी-20 शिखर सम्मेलन से अलग ब्रिक्स इनफॉर्मल समिट में कहा कि आज विश्व में आतंकवाद और कट्टरपंथ सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। पीएम मोदी ने साथ में यह भी कहा कि जो भी वित्तीय अपराध कर रहे हैं वे अभी विश्व समुदाय के लिए बहुत बड़ा खतरा है और हम सभी ब्लैक मनी के लिए एकजुट होना होगा।

ब्रिक्स इनफॉर्मल समिट में पीएम मोदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय संगठनों में विकासशील देशों के हित के लिए हमें एक आवाज में बात करनी होगी। यही कारण है कि हम ब्रिक्स के लिए एक साथ आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+