पेरिस में सीरियल धमाके :160 लोगों की मौत, फ्रांस में आपातकाल घोषित
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में बड़े सीरियल आतंकी धमाकों की खबर है। इन हमलों में कम से कम 160 लोग मारे गये हैं। पेरिस में कम से कम 6 जगहों पर हमले हुए हैं। इसके बाद फ्रांस में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
खबर है कि फ्रांस पुलिस ने 5 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया गया है। भारतीय समयानुसार यह हमला रात पौने तीन बजे हुआ है।
रॉयटर्स के मुताबिक इन हमलों में 160 लोगों की मौत हो गई है। आतंकियों ने पेरिस के बैटाकलां कंसर्ट हॉल में बंधक बनाए गए 100 लोगों के मारे जाने की खबर है। इन आतंकी हमलों के बाद फ्रांस के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि संकट की इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ हैं।













Click it and Unblock the Notifications