पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों ने स्कूल पर किया हमला, बढ़ा तनाव
कीव, 18 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस द्वारा समर्थित अलगाववादियों द्वारा पूर्वी यूक्रेन में हमले से यहां तनाव काफी बढ़ गया है। इन अलगाववादियों ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर यूक्रेन की सेना पर भारी गोलीबारी की है। रिपोर्ट के अनुसार नर्सरी स्कूल में भी गोलीबारी की गई है, जिसमे तीन लोग घायल हो गए हैं। ऑर्गेनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड को-ऑपरेशन के अनुसार गुरुवार की सुबह यहां पर काफी गोलीबारी की गई है। यह गोलीबारी डोनबास क्षेत्र से की गई है।

Recommended Video
रिपोर्ट के अनुसार यह हमला स्टैनिट्सिया लुहांस्का शहर में हुआ है। हमले में नर्सरी स्कूल की दीवार में छेद हो गया। स्कूल में पढ़ाई शुरू होने के ठीक बाद यह हमला हुआ है। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है बच्चे अपना नाश्ता कर रहे थे। राहत की बात यह है कि यह विस्फोट जिम में हुआ, बच्चे नाश्ता करने के 15 मिनट बाद यहां जाने वाले थे, ऐसे में अगर उस वक्त यहां विस्फोट होता तो कई बच्चों की जान जा सकती थी।
गौर करने वाली बात है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद को लेकर अमेरिका की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है। रूस के इस संभावित हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूस अगर अमेरिकी लोगों को निशाना बनाता है तो हम इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि रूस की ओर से कहा गया है कि वह यूक्रेन की सीमा से अपनी सेना को वापस बुला रही है। लेकिन नाटों ने एक सैटेलाइट तस्वीर को शेयर करके साफ कहा है कि रूस सीमा से सेना को वापस नहीं बुला रहा है बल्कि और सेना को वहां भेज रहा है और हमारे पास इसके सबूत हैं।












Click it and Unblock the Notifications