माली में आतंकियों ने 10 शांति सैनिकों को मार गिराया, 25 घायल
नई दिल्ली। आतंकी संगठन अल कायदा ने माली के उत्तरी इलाके में रविवार को हमला बोल दिया। इस हमले में संयुक्त राष्ट्र के 10 शांति सैनिकों को आतंकियों ने मार गिराया है। अल्जीरिया की सीमा पर हुए इस आतंकी हमले में चाड के 10 शांति सैनिक शहीद हो गए हैं। जबकि इस हमले में 25 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। आपको बता दें कि माली अफ्रीका आठवां सबसे बड़ा देश है, ऐसे में जिस तरह से आतंकी संगठन अल कायदा ने यहां शांति सैनिको पर हमला किया है उसकी वजह से हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।

माली के स्थानीय लोगों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकी हमलावर बाइक और कार पर सवार होकर आए थे और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के कैंप अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि कितने हमलावर यहां आए थे, लेकिन जानकारी के अनुसार शांति सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी में कई आतंकियों को ढेर कर दिया। शांति सैनिकों पर हुए इस आतंकी हमले की संयुक्त राष्ट्र ने निंदा की है और मृत सैनिकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने हमले के बाद बयान जारी करते हुए इसकी घोर निंदा की है। आपको बता दें कि माली पिछले 7 सालों से आतंकवाद से जूझ रहा है, यहां इस्लामिक आतंकियों ने वर्चस्व के बढ़ने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने शांति मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन में तकरीबन 12 हजार लोग काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications