Nepali students died: इजराइल में 10 नेपाली छात्रों की हत्या, हमास के आतंकवादियों ने दिया घटना को अंजाम
इजरायल में कम से कम 10 नेपाली नागरिकों की हत्या कर दी गई है। इनमें से सभी इजराइल में पढ़ रहे छात्र बताए जा रहे हैं। इजरायल स्थित नेपाली दूतावास ने कहा कि इज़राइल में मौजूदा स्थिति में लगभग 10 नेपाली छात्रों की मौत हो गई है।
इससे पहले नेपाल ने कहा था कि हमास ने 17 नेपाली नागरिकों को बंदी बना रखा है। नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने रविवार को कहा कि इजरायल पर फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास के हमले में नेपाली लोगों के हताहत होने की आशंका है।

मंत्री सऊद ने कहा कि वर्तमान में 4,500 नेपाली नागरिक इजराइल में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कुल 265 नेपाली छात्र जो वर्तमान में इजराइल में पढ़ रहे हैं, इजराइली सरकार के 'सीखो और कमाओ' कार्यक्रम के तहत वहां हैं।
आपको बता दें कि हमास और इजराइल के बीच जंग में अब तक 600 से ज्यादा इजराइली नागरिकों की मौत हुई है।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि हमारे भी कई लोग गायब हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल में कई अमेरिकी भी मारे गए हैं।
इससे पहले इजरायल में थाइलैंड के 2 नागरिकों की मौत की खबर सामने आई थी। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया था कि उनके 11 नागरिकों हमास के कब्जे में है।
इस बीच फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार से गाजा में कम से कम 370 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 2,200 अन्य घायल हुए हैं।
वही, इजराइली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकहमास के हमले में कम से कम 600 नागरिकों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि शाम 5 बजे तक. इस युद्ध के दौरान अब तक कम से कम 2,156 इजरायली घायल हुए हैं और उनका अस्पतालों में इलाज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications