Temple Vandalism in America: खालिस्तान जनमत संग्रह से पहले मंदिर में तोड़फोड़, जानिए किस पर लगा आरोप?
Temple Vandalism in America: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़ की घटना सामने आई है। BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में रविवार को भारत विरोधी संदेशों के साथ तोड़फोड़ की गई। BAPS ने मंदिर में तोड़फोड़ की पुष्टि की और हमले की निंदा की है और इसे एक विभाजन और घृणा फैलाने का प्रयास बताया।
दरअसल, अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में तोड़फोड़ के साथ ही मंदिर परिसर में भारत और हिंदू विरोधी नारे लिखे गए।

BAPS ने एकजुटता की अपील की
BAPS ने इस हमले के खिलाफ एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि, इस तरह की घटनाओं के बावजूद हम घृणा को जड़ नहीं जमाने देंगे। चीनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया में हमारे समुदाय के साथ हम शांति और सहानुभूति बनाए रखेंगे। इस घटना ने अमेरिका में धार्मिक तनावों को बढ़ा दिया है।
खालिस्तान जनमत संग्रह से पहले हमला- COHNA
वहीं इस घटना के बाद कोलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने भी इस हमले की निंदा की। COHNA ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर लगातार हो रहे हमले के मुद्दे को भी उठाया है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि, 'एक और हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है। इस बार कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स में स्थित प्रसिद्ध बीएपीएस मंदिर को निशाना बनाया गया है।'
उन्होंने आगे लिखा कि, 'एक और दिन है जहां मीडिया और अकादमिक लोग यह दावा करेंगे कि हिंदू फोबिया केवल हमारी कल्पना का परिणाम है। वहीं जब लास एंजिल्स में 'खालिस्तान जनमत संग्रह' की तारीख पास आ रही है। उस समय इस तरह की घटना होना कई सवाल पैदा कर ही है।' COHNA ने अधिकारियों से इस घटना की जांच करने की अपील की है।
अमेरिका में लगातार हिंदू मंदिरों पर हो रहे हैं हमले
यह पहला मौका नहीं जब अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की घटना सामने आई है। इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए जब वहां पर मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना हुई। पिछले साल सितंबर में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर, सैक्रामेंटो में भी भड़काऊ संदेश लिखे गए थे।
वहीं इस घटना से कुछ दिन पहले ही न्यूयॉर्क में स्थित बीएपीएस मंदिर के दीवारों पर 'हिंदू वापस जाओ' जैसे संदेश लिखे गए थे।
ये भी पढ़ें Donald Trump Tariff on India: अमेरिकी टैरिफ से बच सकता है भारत! जानिए India का क्या है प्लान?
स्वामी शैलेशानंद गिरी ने घटना की निंदा की
जुना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि, 'सनातन धर्म हमेशा शांति का संदेश देता आया है। हमें इस हमले के पीछे के कारणों पर सवाल उठाने की आवश्यकता है। हिंदू धर्म दुनिया का सबसे मानवतावादी धर्म है।'
'सनातन की बढ़ती हुई महिमा दुनिया की नकारात्मक शक्तियों को उत्तेजित कर रही है। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति भी हमारे धर्म का सम्मान करते हैं और धार्मिक मामलों में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।'
'धर्म' और रिलीजन में अंतर समझना चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि, 'हमें दुनिया में आपसी धार्मिक संवाद को बढ़ावा देना चाहिए ताकि सभी धर्म सद्भाव बना रहे। लोगों को 'धर्म' और रिलीजन में अंतर को समझने की आवश्यकता है। हम सभी के शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और 'वसुधैव कुटुम्बकम' की बात करते हैं। सनातन धर्म पर बढ़ते हमले इस बात का संकेत हैं कि हिंदू जाग रहे हैं, और जब ऐसा होता है, तो हम खुद को विश्वगुरु बनने का प्रमाण देते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications