छह साल पहले लापता हुई टीनेज लड़की अब ISIS के कैंप में मिली, हालत और पूरी कहानी जान लोग दंग

लंदन। दुनिया के कई देशों में बच्चों के लापता होने की समस्या लगातार बढ़ रही है। कुछ बच्चों का पता तो लग जाता है लेकिन कुछ का लाख मशक्कत के बाद भी पता नहीं चल पाता। ताजा मामला ब्रिटेन से सामने आया है। यहां करीब छह साल पहले एक टीनेज लड़की लापता हो गई थी। जिसे ढूंढने के लिए पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका था। अब कहा जा रहा है कि इस लड़की का पता चल गया है। लापता होने के छह साल बाद ये लड़की सीरिया में मिली है।

ब्राइड्स कैंप में मिली नसरा

ब्राइड्स कैंप में मिली नसरा

सीरिया में लड़की आईएसआईएस ब्राइड्स के एक कैंप में मिली है। नसरा अबुकर नामक इस लड़की के दो बेटे हैं, जिनमें एक तीन साल का है और दूसरा छह साल का था। वह साल 2014 में लेविशम में स्थित अपने घर से गायब हो गई थी। अब ऐसा कहा जा रहा है कि ये लड़की कुर्द द्वारा चलाए जा रहे अल-होल डिटेंशन एंड रिफ्यूजी कैंप में मिली है। जो उत्तरपूर्वी सीरिया में स्थित है। टाइम्स के अनुसार, नसरा को सीरिया आने के लिए राजी किया गया था, जहां उसने आईएसआईएस के एक आतंकी से शादी कर ली, जो कार्डिफ का रहने वाला था। नसरा और उसके पति के बेटों का नाम फारिस और तल्हा है।

कैंप में रहते हैं 70 हजार लोग

कैंप में रहते हैं 70 हजार लोग

फारिस गठबंधन के हवाई हमले में मारा गया था, जिसने उसके पिता को भी घायल कर दिया था। वहीं तीन साल का तल्हा डिटेंशन कैंप में अपनी मां के साथ रह रहा है। इसी कैंप में बीते साल ब्रिटेन की शमीमा बेगम भी मिली थी। नसरा की नागरिकता को राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते रद्द कर दिया गया है लेकिन फिर भी वह ब्रिटेन लौटने की अनुमति चाहती है। इस कैंप में 70 हजार लोग रहते हैं, जिनमें से अधिकतर वो महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जो सीरिया में संघर्ष के कारण विस्थापित हुए हैं। इनमें से 3000 को आईएसआईएस के लिए लड़ने वालों की पत्नियां कहा जाता है।

नसरा के पति ने क्या कहा?

नसरा के पति ने क्या कहा?

माना जाता है कि नसरा अबुकर और उसका पति असील मुथाना आईएसआईएस में तब तक बने रहे, जब तक कि पूर्वी सीरिया में उसका आखिरी ठिकाना मार्च 2019 में वापस नहीं ले लिया गया। नसरा के पति का कहना है, 'हम अब अलग हो गए हैं और उसे कैंप में ले जाया गया। मैंने उसे खत लिखा और मुझे उम्मीद है कि उसे खत मिला होगा लेकिन मेरे पास जवाब नहीं आया है।'

सोशल मीडिया पर करती थी ऐसे पोस्ट

सोशल मीडिया पर करती थी ऐसे पोस्ट

नसरा अबुकर ने सोशल मीडिया पर आईएसआईएस से जुडे़ कुछ पोस्ट भी किए थे। नवंबर, 2015 में पैरिस में हुए हमले के 130 पीड़ित थे। इसपर नसरा ने पैरिस शब्द पर पोस्ट करते हुए हंसने वाला एमोजी शेयर किया था। वहीं उसकी मां पहले कह चुकी है कि सीरिया जाने या फिर आईएसआईएस में भर्ती होने से पहले भी उनकी बेटी धार्मिक नहीं थी।

अनोखी कहानी: पिता और पूर्व ब्वॉयफ्रेंड बन गए कपल, इनके बच्चे के लिए 21 साल की सैफरन डोनेट करेंगी एग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+