अनोखी कहानी: पिता और पूर्व ब्वॉयफ्रेंड बन गए कपल, इनके बच्चे के लिए 21 साल की सैफरन डोनेट करेंगी एग

लंदन। आजकल के दौर में इंसान ने नई तरह के रिश्तों को जन्म दे दिया है। ऐसे रिश्ते जिनकी शायद ही कभी किसी ने कल्पना की हो। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन के मैनचेस्टर से भी सामने आया है। जहां 21 साल की एक लड़की ने अपने एग डोनेट करने की पेशकश की है। ताकि एक कपल को औलाद का सुख मिल सके। ये कपल कोई और नहीं बल्कि इस लड़की के गे पिता और पूर्व ब्वॉयफ्रेंड हैं। आपको ये रिश्ता थोड़ा उलझा हुआ जरूर लग रहा है, लेकिन पूरा मामला जानने के बाद आपको भी इसकी गहराई समझ में आ जाएगी।

बैरी ब्रिटेन के गे डैड्स में से एक हैं

बैरी ब्रिटेन के गे डैड्स में से एक हैं

दरअसल सैफरन नाम की इस लड़की के पिता ब्रिटेन के गे डैड्स यानी समलैंगिक पिताओं में से एक हैं। जिनका नाम बैरी-ड्रेविट-बरलो है। बैरी और उनके मंगेतर स्कॉट हचिसन ने इसी साल सितंबर महीने में अपनी पहली बेटी का स्वागत किया है। इस बच्ची का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। स्कॉट बायसेक्सुअल हैं और अतीत में सैफरन को डेट कर चुके हैं। लेकिन अब वो सैफरन के पिता के साथ रिश्ते में हैं। बैरी और स्कॉट अपने पहले बच्चे के साथ मैनचेस्टर में रह रहे हैं।

सैफरन भी सरोगेट चाइल्ड हैं

सैफरन भी सरोगेट चाइल्ड हैं

बैरी और स्कॉट का कहना है कि अब वह एक और बच्चे के पेरेंट बन जाएंगे। क्योंकि सैफरन ने एग डोनेट करने के लिए हामी भर दी है। अगर आपको अब भी ये मामला समझने में दिक्कत हो रही है, तो इसे विस्तार से बताते हैं। दरअसल सैफरम नाम की एक 21 साल की लड़की है। जिसके पिता का नाम बैरी है। बैरी एक गे पिता हैं और सैफरन का जन्म तब हुआ था, जब बैरी अपने पुराने पार्टनर टोनी के साथ रिलेशनशिप में थे। सैफरन भी एक सरोगेट चाइल्ड हैं। बिल्कुल बैरी और स्कॉट के पहले बच्चे की तरह।

सैफरन के पिता और पूर्व ब्वॉयफ्रेंड की एक बेटी है

सैफरन के पिता और पूर्व ब्वॉयफ्रेंड की एक बेटी है

सैफरन ने अतीत में स्कॉट नाम के एक शख्स को डेट किया था। इन्होंने कुछ महीनों तक ही एक दूसरे को डेट किया और बाद में अलग हो गए। अब स्कॉट सैफरन के पिता बैरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। बैरी और स्कॉट ने अगस्त में सगाई की है। उस समय वह छुट्टियां मनाने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान सैफरन भी उन्हीं के साथ थीं। इनकी पहली बेटी का जन्म सरोगेसी से 21 सितंबर को सैन फ्रांसिस्को के एक निजी अस्पताल में हुआ था। इस बच्ची का नाम वैलेन्टिना है। इनकी जिंदगी का ताजा मामला ये है कि सैफरन ने बैरी और स्कॉट के दूसरे बच्चे के जन्म के लिए एग डोनेट करने को मंजूरी दे दी है।

सैफरन का क्या कहना है?

सैफरन का क्या कहना है?

इससे पहले सैफरन ने क्लोजर मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं वैलेन्टिना से बहुत प्यार करती हूं। और मैं अपने एग डोनेट करना चाहती हूं ताकि डैडी और स्कॉट का एक और बच्चा जन्म ले सके। मुझे नहीं लगता कि डैडी को ये विचार बहुत पसंद आएगा, क्योंकि वह बच्चे के बायोलॉजिकल ग्रैंड पेरेंट यानी दादा होंगे और स्कॉट बच्चे का बायोलॉजिकल पिता होगा, लेकिन मैं सच में इनकी मदद करना चाहती हूं। मैंने इनके लिए पहले ही अपने एग फ्रीज करवा दिए हैं, अब बस डैडी और स्कॉट को एक शब्द कहना है।'

1999 में खबरों में आए थे बैरी और टोनी

1999 में खबरों में आए थे बैरी और टोनी

सैफरन आगे कहती हैं, 'हम साथ में काफी मस्ती करते हैं, स्कॉट एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं, मेरे सभी दोस्तों ने उनका साथ दिया है, लेकिन हम दोनों केवल एक दोस्त के रूप में ही बेहतर हैं।' बैरी और उनके पूर्व पति टोनी ड्रेविट-बरलो इससे पहले साल 1999 में खबरों में आए थे। वह ब्रिटेन के सरोगेसी से जन्मे जुड़वां बच्चों के पिता बनने वाले पहले गे कपल बने थे। लेकिन दोनों शादी के 32 साल बाद अलग हो गए। फिर बाद में बैरी ने स्कॉट को डेट करना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+