महिला टीचर ने स्टूडेंट के साथ होटल में किया One Night Stand, पकड़ी तो दी अजीबोगरीब सफाई! कहा- उस रात...
भारत में टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है। अगर एक महिला टीचर अपने छात्र के साथ प्रेम में पड़ जाए तो उसे गलत मानते हैं। हालांकि विदेशों में ऐसा है भी और नहीं। इसीलिए दोनों तरह के मामले सामने आते रहते हैं। एक महिला टीचर पर आरोप है कि उनका 18 साल के पूर्व छात्र के साथ रोमांटिक रिश्ता था और उन्होंने उसके साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाए थे। यह मामला आयरलैंड में फिटनेस-टू-टीच जांच में सुनवाई के दौरान सामने आया।
टीचर ने मानी गलती
जांच के दौरान महिला टीचर ने स्वीकार किया कि अगस्त 2018 की शुरुआत में उन्होंने छात्र के साथ एक बार शारीरिक संबंध बनाए थे। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना तब हुई जब वह दोस्तों के साथ बार में थीं और छात्र से अचानक मुलाकात हो गई। बातचीत स्वाभाविक थी और उसी रात दोनों होटल गए और रात वहीं बिताई।

"ये सिर्फ One Night Stand था"
अगली सुबह महिला टीचर होटल से निकल गईं और बताया कि इसके बाद उनका छात्र से कोई संपर्क नहीं हुआ। बकौल महिला टीचर, उनके और स्टूडेंट के बीच ये सिर्फ एक One Night Stand था।
उन्होंने माना कि यह व्यवहार एक महिला टीचर के लिए अनुचित था, लेकिन यह भी कहा कि उस समय उन्होंने छात्र को अपने"पूर्व छात्र" के रूप में ही देखा था।
क्या सबूत मिले?
टीचिंग काउंसिल के निदेशक ने आरोप लगाया है कि महिला टीचर का छात्र के साथ रोमांटिक रिश्ता गर्मियों 2018 में शुरू हुआ था। कहा गया है कि जून 2018 में, जब छात्र लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा दे रहा था, दोनों के बीच स्नैपचैट पर रोज़ बात होती थी। जांच में महिला टीचर के पूर्व साथी द्वारा कुछ स्क्रीनशॉट और कथित डायरी के पन्ने भी पेश किए गए। हालांकि, महिला टीचर ने डायरी रखने की बात से इनकार किया और आरोपों को खारिज कर दिया।
महिला टीचर का बयान
भावुक होकर महिला टीचर ने कहा कि "महिला टीचर होना मेरे लिए सब कुछ है। यह मेरी पहचान है। मुझे नहीं पता कि अगर मैं पढ़ाना छोड़ दूं तो मैं क्या करूंगी।" वह 2019 से एक अन्य स्कूल में पढ़ा रही हैं।
पैनल की कार्यवाही
पैनल के सामने यह भी मुद्दा उठा कि छात्र के कुछ कथित मैसेज महिला टीचर के बयान से मेल नहीं खाते। पैनल अध्यक्ष फर्गल मैकार्थी ने कहा कि अगले सोमवार को कानूनी सलाहकार की राय सुनने के बाद आगे की कार्रवाई और एक्शन पर विचार किया जाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications