Tariff trade war: WTO में अमेरिका के खिलाफ चीन, अमेरिकी उत्पादों पर 34% टैरिफ लगाने की घोषणा
Tariff trade war news: चीन ने शुक्रवार, 4 अप्रैल को घोषणा की कि वह 10 अप्रैल से अमेरिका में निर्मित सभी उत्पादों पर 34% टैरिफ लगाएगा। चीन ने यह कदम तब उठाया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इसी सप्ताह चीनी उत्पादों पर समान दर का "पारस्परिक" टैरिफ लागू करने के जवाब में उठाया गया है।
दोनों देशों के बीच यह टैरिफ युद्ध वैश्विक व्यापार की अस्थिरता को और चिंताजनक बना रहा है। ट्रंप की व्यापार नीतियों की प्रतिक्रिया में चीन ने न केवल उच्च शुल्कों की घोषणा की है, बल्कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) में अमेरिका के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया है।

Tariff trade war: चीन ने WTO में दायर किया मुकदमा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लंबे समय से लगाए जा रहे टैरिफ ने देश को वैश्विक व्यापार युद्ध में धकेल दिया है जबकि बार-बार नए शुल्क लगाने से अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। बीजिंग ने यह घोषणा की है कि उसने टैरिफ के मुद्दे पर विश्व व्यापार संगठन के साथ मुकदमा दायर किया है।
बीजिंग मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स की ओर से एक बयान में कहा गया है कि यह एक विशिष्ट एकतरफा धमकाने वाला अभ्यास है जो वैश्विक आर्थिक और व्यापार व्यवस्था की स्थिरता को खतरे में डालता है। चीन इसका दृढ़ता से विरोध करता है। बीजिंग में वाणिज्य मंत्रालय ने एक नोटिस में यह भी कहा कि वह दुर्लभ पृथ्वी उत्पादों पर अधिक निर्यात नियंत्रण लगाएगा, जो कंप्यूटर चिप्स और इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी जैसे उच्च तकनीक वाले उत्पादों में उपयोग की जाने वाली सामग्री है।
इतना ही नहीं चाइनिज सरकार ने 27 नई कंपनियों को व्यापार प्रतिबंध सूची में शामिल किया है, जिनमें से 16 पर "दोहरे उपयोग" वाले वस्तुओं के निर्यात पर विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसमें हाई पॉइंट एयरोटेक्नोलॉजीज और यूनिवर्सल लॉजिस्टिक्स होल्डिंग जैसी प्रमुख अमेरिकी कंपनियां शामिल हैं।
Tariff trade war: ये टैरिफ सभी अमेरिकी उत्पाद पर लागू
फरवरी में, चीन ने अमेरिका से कोयला और तरलीकृत प्राकृतिक गैस उत्पादों के आयात पर 15% टैरिफ की घोषणा की। इसने अलग से कच्चे तेल, कृषि मशीनरी और बड़े इंजन वाली कारों पर 10% टैरिफ जोड़ा। वित्त मंत्रालय के राज्य परिषद टैरिफ आयोग के एक बयान के अनुसार, नवीनतम टैरिफ अमेरिका में बने सभी उत्पादों पर लागू होते हैं।
बता दें कि अमेरिका की तरफ से चीन पर 54 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जिसमें पहले से लगाया गया 20 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है। डच बैंक आईएनजी में ग्रेटर चाइना के मुख्य अर्थशास्त्री लिन सोंग ने अल जजीरा को बताया , "शुल्कों में वृद्धि अपेक्षा से अधिक आक्रामक थी। कई देशों को 10-20 प्रतिशत टैरिफ की उम्मीद थी। इस तरह के आक्रामक कदम से शायद बड़े देश कुछ आक्रमक कदम उठाए, हालांकि छोटे देश कम दर के लिए बातचीत करने का विकल्प चुन सकते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications