भारत में श्रीलंका के हथियार तस्कर का PAK कनेक्शन! तमिलनाडु में NIA की रेड में मिले तथ्य

नई दिल्ली, 06 अगस्त। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में अवैध ड्रग तस्करी को लेकर जांच की है। एनआईए के सर्च ऑपरेशन के दौरान भारत और श्रीलंका में ड्रग और हथियारों के अवैध व्यापार से जुड़े के एक मामले का पता चला है। इस अवैध कारोबार के पाकिस्तान कनेक्शन का पता चला है।

Drugs Arms Trade

भारत और श्रीलंका मामले में अवैध ड्रग्स और हथियारों के व्यापार के संबंध में तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में तलाशी ली गई। यह मामला पाकिस्तान स्थित एक सप्लायर के साथ काम करने वाले श्रीलंकाई ड्रग माफिया से जुडा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी एएनआई के हवाले से दी है। जिसमें कहा गया कि श्रीलंकाई ड्रग माफिया की गतिविधियां संदिग्ध हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

वहीं एनआईए के सूत्रों की मानें तो श्रीलंकाई ड्रग माफिया के ठिकाने से लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों के साथ 60 से अधिक मोबाइल फोन और 50 से अधिक सिम कार्ड जब्त किए गए थे। मामले में एनआईए ने 20 जुलाई को तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुपुर, चेंगलपट्टू और तिरुचि जिलों में आरोपियों और संदिग्धों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहीं अब एनआईए के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सी गुनाशेखरन उर्फ गुना, पुष्पराज उर्फ पुकुट्टी कन्ना के संपर्क पाकिस्तान के ड्रग और हथियार आपूर्तिकर्ता हाजी सलीम से थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+