तालिबान के नये नक्शे पर बवाल, भारत का आधा हिस्सा पाकिस्तान को दिया, PAK का आधा भाग खुद लिया
भारत लगातार अफगानिस्तान में मानवीय सहायता भेजता रहता है और इस साल भारत 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं अफगानिस्तान में भेज रहा है। वहीं, भारत ने तालिबान के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है।

Taliban New Map: बंदूक के दम पर पिछले साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले आतंकवादी संगठन तालिबान ने देश का नया नक्शा पेश किया है, जिसके बाद बवाल मच गया है। तालिबान ने अपना नया नक्शा काबुल में लगवाया है, जो ग्लोब की तरह है। लेकिन, इस नये नक्शे में तालिबान ने भारत का आधा हिस्सा काटकर पाकिस्तान में मिला दिया है और उसने पाकिस्तान के आधे हिस्से पर खुद का हक जताया है।

तालिबान का नया नक्शा
तालिबान ने काबुल में भारत का एक विकृत नक्शा लगाया है, जो बेसिर पैर का है और इस आतंकवादी संगठन के 'मकसद' को दर्शाता है। तालिबान ने जो नया नक्शा पेश किया है, उसमें उसने भारतीय कश्मीर को एक अलग देश के तौर पर पेश किया है। यानि, तालिबान ने कश्मीर को एक नया देश बता दिया है। अफगानिस्तान पर शासन करने वाले इस आतंकवादी संगठन ने हालांकि भारत को कई बार भरोसा दिया है, कि वो भारत के मुद्दों पर दखलअंदाजी करने की कोशिश नहीं करेगा। लेकिन, तालिबान अपने वादे से पलट गया है और उसने जो नक्शा काबुल में लगाया है, उसमें उसने भारत के कई हिस्से को पाकिस्तान के हवाले कर दिया है और इस नक्शे को एक नजर से देखने पर ही कोई कह सकता है, कि तालिबान के अधिकारियों ने अफीम के नशे में इस नक्शे को बनवाया है।

पड़ोसी देशों के हिस्से को किया शामिल
गरीबी, बेकारी और जहालत से जूझते अफगानिस्तान को भारत लगातार मानवीय सहायता पहुंचाते हुए आ रहा है और इस साल भारत ने 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं युद्धग्रस्त देश में भेजा है, बावजूद इसके तालिबान भारत के प्रति कैसा नजरिया रखता है, इस नक्शे को देखकर आसानीसे लगाया जा सकता है। राजधानी काबुल में इस विशालकाय नक्शे को लगवाया गया है, जिसमें देखा जा सकता है, कि तालिबन ने अफगानिस्तान की सीमा को कितना ज्यादा बढ़ा दिया है। तालिबान के इस नये नक्शे में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा को अफगानिस्तान का हिस्सा बताया गया है, इसके अलावा तालिबान ने अपने नये नक्शे में ताजिकिस्तान, ईरान और उज्बेकिस्तान के भी हिस्सों को अपने देश में शामिल कर लिया है। तालिबान के नक्शे में भारत के लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाया गया है।
भारत के किन हिस्सों को किया शामिल?
तालिबान ने जो नया और विशालकाय नक्शा काबुल में लगवाया है, उसमें उसने भारत के पंजाब और राजस्थान को पाकिस्तान में शामिल कर दिया है। इसके अलावा हरियाणा को भी तालिबान ने पाकिस्तान का हिस्सा बताया है। तालिबान के आधिकारिक प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने अपने ट्वीटर अकाउंट से अफगानिस्तान के इस नये नक्शे की तस्वीर प्रकाशित की है, जिसके बाद सोशल मीडिया की तरह से कड़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है। भारत के अलावा पाकिस्तान की तरफ से भी तालिबान के इस नक्शे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है और सोशल मीडिया यूजर ने पाकिस्तान सरकार ने फौरन तालिबान से इस नक्शे को हटाने के लिए कहने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि, तालिबान पहले से ही पाकिस्तान के साथ लगने वाली अपनी डूरंड लाइन सीमा को नहीं मानता है और पाकिस्तान को डर है, कि ये नया नक्शा पाकिस्तान को और खतरनाक स्थिति में धकेल सकता है।

मदद भी मांगता, आंख भी दिखाता
भारत लगातार अफगानिस्तान को मानवीय मदद भेज रहा है, जिसमें गेहूं के अलावा दवाइयां भी शामिल हैं। लेकिन, तालिबान भारत की पीठ पर चाकू भोंकने की फिराक में है। इसके अलावा इसी महीने तालिबान ने भारत सरकार से अपील की है, कि वो अफगानिस्तान में अपने रूके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू करे। इसके अलावा भारत काबुल स्थित अपने दूतावासों को भी खोल चुका है, लेकिन सवाल ये उठ रहे हैं, कि अगर भारत को लेकर तालिबान की मानसिकता ये है, तो फिर भविष्य में दोनों के बीच कैसे संबंध होंगे और क्या तालिबान पर विश्वास किया जा सकता है?












Click it and Unblock the Notifications