Taliban in Dhaka: जिस दर्द से परेशान पाकिस्तान वो बांग्लादेश में पनप रहा, भारत के लिए डबल मुसीबत

Taliban in Dhaka: हाल ही में बांग्लादेश में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों के बीच सामने आई है। जिससे यह पता चलता है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन भी बांगलादेश में पैर जमा रहे हैं। इसी आतंकी संगठन को लेकर कुछ समय पहले पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में रो रहा था, अब वही आतंकवादी संगठन बांग्लादेश में एक्टिव हो गया है।

बांग्लादेश में एक्टिव हुआ तालिबान

बांग्लादेश और पाकिस्तान की नजदीकियां कुछ महीनों से काफी बढ़ रही हैं। जिस तरह से दोनों देशों की सरकारों में सहयोग बढ़ रहा है, उसी तरह से अब पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन के बांग्लादेश में एक्टिव होने की भी खबर सामने आई है। एंटी टेरिरिस्ट युनिट (ATU) ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ संबंद्ध रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स का नाम फैजल है, इसे सावर मॉडल से गिरफ्तार किया गया था।

Taliban in Dhaka

पाकिस्तान में कई हमले कर चुका तालिबान

पाकिस्तान ने इस संगठन पर प्रतिबंध लगा रखा है। पाकिस्तान में हुए कई आतंकी हमलों में इस संगठन का हाथ रहा है। पाकिस्तान ने इस समूह का मुद्दा (यूएन) में भी उठाया है और आरोप लगाया है कि अफगान तालिबान इस संगठन को अपने देश में पनाह दे रहे है।

कैसै हुई गिरफ्तारी?

एंटी टेरिरिस्ट युनिट की टीम ने 2 जुलाई को सावर उपजिला स्वास्थ्य परिसर के पास स्थित उनकी दुकान से 33 साल के मोहम्मद फैजल को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े होने की खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया है। अगले दिन उन्हें CRPC की धारा 54 के तहत ढाका की एक अदालत में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया।

सुरक्षा एजेंसी ने किया बड़ा खुलासा

बांग्लादेश की सुरक्षा एजेंसी ने खुलासा किया कि 4 लोगों के साथ फैजल ने अफगानिस्तान में जाकर ट्रेनिंग ली थी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान होते हुए अफगानिस्तान गया था। उसके साथ 23 साल का अहमद जुबैर उर्फ युवराज भी था, जो बाद में वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना के एक अभियान में मारा गया। फैजल ने आगे बताया कि वह दुबई के रास्ते बांग्लादेश वापस आ गया था, लेकिन अहमद जुबैर दुबई में ही रुक गया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+