तालिबान ने अमेरिका के साथ खत्‍म की अपनी डील, अफगानिस्‍तान में फिर हमले शुरू

काबुल। तालिबान ने सोमवार को अमेरिका को एक बड़ा झटका दिया है। संगठन ने अमेरिका के साथ हुए शां‍ति समझौते को आशिंक तौर पर खत्‍म करने का ऐलान किया है। शनिवार को ही कतर में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौता हुआ था। इस समझौते का मकसद अफगानिस्‍तान में शांति कायम करना था। इस समझौते के खत्‍म होने के साथ ही तालिबान के गढ़ कंधार प्रांत के दो जिलों में हमले हुए हैं।

taliban.jpg

लड़ाकों को दिया हमलों का आदेश

न्‍यूज एजेंसी एएफपी के साथ बातचीत में लोकल पुलिस चीफ सुल्‍तान मोहम्‍मद हकीमी ने बताया कि तालिबान ने पंजवाही और मायीवांड में उनकी पांच पोस्‍ट्स पर हमला शुरू कर दिया था। पुलिस चीफ ने बताया कि लड़ाई अभी जारी है। तालिबान ने अपने लड़ाकों को आदेश दिया है कि वह अफगान आर्मी और पुलिस बलों पर हमले करे। इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि तालिबान ने आधिकारिक तौर पर साइन डील को खत्‍म करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। अमेरिका और तालिबान के बीच बड़ी मशक्‍कत से डील साइन हुई थी। तालिबान के प्रवक्‍ता जबीउल्‍ला मुजाहिद ने एएफपी को बताया, 'हिंसा में कमी, अब खत्‍म हो चुकी है और हमारे ऑपरेशंस पहले की ही तरह साामान्‍य तौर पर जारी रहेंगे।' जबीउल्‍ला ने आगे कहा है कि अमेरिकी समझौते के तहत तालिबान विदेशी बलों को निशाना नहीं बनाएगा मगर काबुल एडमिनिस्‍ट्रेशन फोर्सेज पर हमले जारी रहेंगे। तालिबान मिलिट्री कमीशन की तरफ से लड़ाकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हमले बहाल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+