अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया तालिबान का कमांडर
इस्लामाबादः आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की जंग जारी है और वो लगातार पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों पर हमला करता रहता है। ताजा मामला तालिबान के कमांडर का है। अमेरिकी ड्रोन हमले में तालिबान कमांडर सजना मारा गया है। इस बात की पुष्टि खुद पाकिस्तान के तालिबान ने की है।

अमेरिकी ड्रोन द्वारा ये हमला आठ फरवरी को किया गया था, इसमें तालिबान का डिप्टी चीफ खालिद महसूद उर्फ कमांडर सजना मारा गया। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता आजम तारिक महसूद ने इस बात की जानकारी दी।
तालिबान के डिप्टी चीफ खालिद महसूद उर्फ कमांडर सजना की मौत के बाद कमांडर मुफ्ती नूर वली को समूह का डिप्टी चीफ नियुक्त किया है। कहा जाता है कि इसे मुल्ला फजलुल्ला का समर्थन प्राप्त है।
तालिबान के मुखिया फजलुल्ला के बारे में जानकारों का कहना है कि वह अफगानिस्तान में छिपा हुआ है। अमेरिका को तालिबान के मुखिया की लंबे समय से तलाश है।
बताया जाता है कि उस पर कराची के नौसेना अड्डे पर उसी ने हमला कराया था। साथ ही साल 2012 में हुए जेलब्रेक में भी उसी पर आरोप है। इस जेलब्रेक के दौरान तालिबान के करीब 400 कैदी फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें- जब आस्मां जहांगीर को बाल ठाकरे के साथ देखकर पाकिस्तान सरकार ने कहा था- इंडिया की एजेंट












Click it and Unblock the Notifications