तालिबान ने कंधार पर किया कब्जा, अमेरिका ने 3000 सैनिक भेजने का किया ऐलान

काबुल, 13 अगस्त। अफगानिस्तान में तालिबान का कहर लगातार जारी है। तालिबान ने दावा किया है कि उसने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में अब अफगानिस्तान सरकार के कब्जे में सिर्फ राजधानी काबुल और कुछ अन्य हिस्से ही बचे हैं। तालिबान के प्रवक्ता ने ट्वीट करके दावा किया है कि कंधार को पूरी तरह से जीत लिया गया है, मुजाहिदीन शहर में मार्टर्स स्क्वायर पहुंच गए हैं।

Recommended Video

    Afghanistan के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर Taliban ने जमाया कब्जा, अमेरिका बोला ये | वनइंडिया हिंदी
    taliban

    वहीं अमेरिका ने ऐलान किया है कि वह अपने सैनिकों को अफगानिस्तान भेजेगा और अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी दूतावास में फंसे लोगों को बाहर निकालेगा। पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी जॉन किर्बी ने बताया कि 3 बटालियन काबुल एयरपोर्ट पर अगले 24-48 घंटों के भीतर पहुंचेगी, जिसमे तकरीबन 3000 सैनिक होंगे। यह अस्थायी मिशन है और इसका लक्ष्य छोटा है, हमारे कमांडर्स को अपनी रक्षा का अधिकार है और उनपर किसी भी तरह के हमले का पुख्ता जवाब दिया जाएगा।

    किर्बी ने बताया कि 3000 सैनिकों के अलावा कुवैत में तकरीबन 3500 सैनिक स्टैंडबाई पर रहेंगे जोकि अफगानिस्तान में सैनिकों को किसी भी तरह की मदद मुहैया कराने के लिए तैयार रहेंगे। इसके अतिरिक्त 1000 सैनिक कतर रवाना होंगे जोकि स्पेशन इमिग्रेशन वीजा में मदद करेंगे। वहीं युनाइटेड किंगडम ने भी 600 सैनिकों को अफगानिस्तान भेजने का फैसला लिया है जोकि ब्रिटिश नागरिकों को बाहर निकाले में मदद करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+