चीन कभी भी कर सकता है ताइवान पर हमला, ताइवान ने कहा- आखिरी दिन तक करेंगे लड़ाई, खुद करेंगे अपनी रक्षा

ताइवान ने कहा है कि अगर चीन उसपर हमला करता है तो आखिरी दिन तक वो चीन से लड़ाई लड़ेगा।

ताइपे: चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर सकता है, इसकी आशंका अमेरिका ने जताई है। जिसके बाद ताइवान ने चीनी धमकियों के खिलाफ साफ शब्दों में ऐलान कर दिया है कि अगर ताइवान पर कब्जा करने के लिए चीन उसपर हमला करता है, तो पूरा ताइवान चीन के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेगा लेकिन चीन से वो हार नहीं मानेगा। ताइवान के विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा है कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो पूरा ताइवान लड़ाई लड़ेगा और आखिरी सांस तक लड़ेगा।

अमेरिका ने जारी की चेतावनी

अमेरिका ने जारी की चेतावनी

ताइवान के विदेशमंत्री जोसेफ वू ने कहा है कि अमेरिका ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ताइवान पर कब्जा करने के लिए चीन कभी भी हमला कर सकता है और पिछले कुछ महीनों में ताइवान के मालिकाना हक वाले समंदर में चीनी सैनिक बार बार दाखिल हो रहे हैं, जिससे चीन के इरादों के बारे में पता चलता है और अगर चीन ऐसा कुछ करता है तो पूरा ताइवान आखिरी दिन तक लड़ेगा। पिछले कुछ हफ्तों में चीन लगातार ताइवान के समुन्द्री इलाकों मे एयरक्राफ्ट कैरियर भेज रहा है और मिलिट्री अभ्यास कर रहगा है। चीन कहता है की ताइवान चीन का हिस्सा है और वो ताइवान को चीन मे मिलाकर रहेगा। जबकि ताइवान कहता है कि वो एक स्वतंत्र देश है।

ताइवान की रक्षा करना कर्तव्य

ताइवान की रक्षा करना कर्तव्य

ताइवान के विदेशमंत्री जोसेफ वू ने चीन को आंख में आंख दिखाते हुए कहा है कि 'मैं साफ तौर पर ये कहना चाहता हूं कि ताइवान की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य और हमारी जिम्मेदारी है। और अगर हम अपनी सुरक्षा करने में नाकामयाब रहते हैं तो हमें किसी और देश को ताइवान की सुरक्षा करने के लिए सेक्रिफाइस करने को कहने का हक नहीं बनता है, इसीलिए हम अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं।' ताइवान के विदेश मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ताइवान के इलाके में चीन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है और आखिरी दम तक चीन का मुकाबला करने की बात कही है।

ताइवान को धमकी

ताइवान को धमकी

पिछले कुछ हफ्तों में चीन ने ताइवान पर काफी ज्यादा प्रेशर बनाना शुरू कर दिया है। ताइवान के समुन्द्री इलाके में चीनी एयरक्राफ्ट दाखिल हो रहे हैं तो चीन ने ताइवान के क्षेत्र में मिलिट्री बार बार अभ्यास के लिए पहुंच रहा है। चीन की एयरफोर्स भी लगातार ताइवान के एयर डिफेंस जोन में बार भार जा रही है, जिससे साफ पता चलता है कि चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर सकता है।

मिलिट्री क्षमता बढ़ाने की बात

मिलिट्री क्षमता बढ़ाने की बात

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा है कि ताइवान ने अपनी सुरक्षा के लिए मिलिट्री क्षमता और हथियारों की क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि 'हमारी डिफेंस मिनिस्ट्री ताइवान की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम अपनी रक्षा खुद करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, और बिना किसी शक के हम अपने विरोधी को मुंहतोड़ जबाव देंगे। और अगर हमें अपनी रक्षा के लिए युद्ध में जाना पड़े तो हम युद्ध में भी जाने से परहेज नहीं करेंगे। हम अपनी जमीन की रक्षा करने के लिए आखिरी दिन तक लड़ाई करेंगे'। ताइवान का सबसे बड़ा इंटरनेशनल सपोर्टर अमेरिका और अमेरिका लगातार ताइवान तो सैन्य मदद पहुंचा रहा है। अमेरिका ताइवान में हथियारों की भी सप्लाई कर रहा है। वहीं, रॉयटर्स की खबर के मुताबिक अमेरिका ने ताइवान को अपनी मिलिट्री को मॉडर्न करने को कहा है ताकि वो किसी भी परिस्थितियों में चीन के आक्रमण को बर्दाश्त करने में सक्षम हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+