सीरियन आर्मी ने पल्मायरा से आईएसआईएस को खदेड़ा, देखें तस्वीरें
दमिश्क। सीरियन आर्मी को आईएसआईएस के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल हुई है। सीरियन आर्मी ने सीरिया के के एतिहासिक शहर पल्मायरा से आतंकी संगठन आईएसआईएस को बाहर खदेड़ दिया है।

सीरियन आर्मी की इस बड़ी जीत पर रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को फोन कर जीत की बधाई दी है।
ग्रीक और रोमन सभ्यता का शहर
सेंट्रल सीरिया में स्थित पल्मायरा ग्रीक और रोमन सभ्यता का प्रती है। इस शहर का अस्तित्व पिछले वर्ष मई में उस समय खतरे में पड़ गया जब आईएसआईएस ने यहां पर अपना कब्जा कर लिया था।
सीरियन आर्मी ने कई दिनों के संघर्ष के बाद शहर को फिर से अपने कब्जे में लिया है। सीरियन सेना ने यहां पर मौजूद आईएसआईएस के आखिरी ठिकाने को भी खत्म कर दिया है।
सीरिया के एतिहासिक पल्मायरा शहर से ISIS बाहर
ओबामा की लापरवाही का नतीजा ISIS!
ब्रिटेन स्थित ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, पल्मायरा में हुए संघर्षों में 400 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है।
आईएसआईएस के लिए बड़ा झटका
पल्मायरा पर कब्जे के लिए करीब तीन हफ्तों से युद्ध चरम स्तर पर था। इस युद्ध को रूस और शिया लड़ाकों का समर्थन हासिल था।
सूत्रों की मानें तो लड़ाई के दौरान सीरियन आर्मी के 180 जवान मारे गए हैं। सीरियन आर्मी के जनरल कमांड की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि इस शहर पर कब्ला आईएसआईएस की हार और उसके पतन की शुरुआत भर है।
स्काई न्यूज के पास ISIS 22,000 लड़ाकों की डिटेल्स
इस शहर पर दोबारा कब्जा आईएसआईएस के लिए एक बड़े झटके की तरह बताया जा रहा है।
क्या कहा राष्ट्रपति पुतिन ने
रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने इस जीत के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को फोन किया। उन्होंने इस एतिहासिक शहर पर दोबारा कब्जा जमाने की बधाई दी।
क्रेमलिन के आधिकारिक प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने बताया कि पुतिन ने असद को पल्मायरा को आजाद कराने पर बधाई दी और साथ ही इस ऐतिहासिक स्थल को संरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया।
वहीं असद ने पुतिन को रूस की एयरफोर्स की ओर से उनकी सेना को दी गई मदद के लिए शुक्रिया अदा किया।












Click it and Unblock the Notifications