नोबेल रसायन विज्ञान पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषणा से कुछ घंटे पहले लीक: रिपोर्ट
Nobel Prize 2023: इस साल 2023 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान किया जा रहा है। अभी फिजियोलॉजी-मेडिसिन और भौतिकी के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई थी। वहीं अब एक रिपोर्ट के मुताबिक नोबेव रसायन विज्ञान पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषणा से कुछ घंटे पहले लीक हो गई।
स्वीडिश मीडिया आउटलेट्स ने बुधवार को केमिस्ट्री में इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के कथित रूप से लीक हुए नाम प्रकाशित किए हैं। जो विजेताओं की घोषणा होने से कुछ घंटे पहले थे।

यह घटना इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि नोबेल पुरस्कार के विजेताओं के नाम एक दम गुप्त रखे जाते हैं। 6 अलग-अलग क्षेत्रों में पुरस्कार देने वाली अकादमी ऐलान से पहले पुरस्कार विजेताओं के नाम पूरी तरह से सीक्रेट रखने की कोशिश करती हैं।
स्वीडन के न्यूज पेपर डेगेन्स न्येटर और सार्वजनिक प्रसारक स्वीडिश टेलीविजन सहित स्वीडिश रेडियो ने रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज से एक प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त करने की सूचना दी, जिसमें तीन अमेरिकी रसायन विज्ञानियों के नाम बताए गए थे।
जिस पर अकादमी की प्रेस प्रवक्ता ईवा नेवेलियस ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, "जब तक हमें पता नहीं चलता कि क्या हुआ है, हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते, हमें इस पर गौर करना होगा।"
इन तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों का नाम?
स्वीडिश रिपोर्टों के अनुसार पुरस्कार विजेताओं में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मौंगी बावेंडी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी से लुईस ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी एकिमोव शामिल हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने 'क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए' यह पुरस्कार जीता है, हालांकि प्रेस विज्ञप्ति अकादमी के वेब पेज पर नहीं थी।
अकादमी को सुबह 11:45 बजे (0945 GMT), एक बैठक आयोजित करने और विजेता को चुनने के लिए वोटिंग करने के कुछ मिनट बाद इसकी घोषणा करनी थी। अकादमी की नोबेल रसायन विज्ञान समिति के विशेषज्ञ हेनर लिंके ने न्यूज पेपर डेगेन्स न्येथर के प्रति हैरानी व्यक्त की है।
लिंके ने कहा, "फिलहाल मैं सिर्फ यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि क्या हुआ है? हमने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है, इसलिए अगर कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी हुई है तो यह निश्चित रूप से एक गलती है।"












Click it and Unblock the Notifications