अमेरिका: लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर मिला संदिग्ध बंदूकधारी, आतंकवादी होने के शक में मचा हड़कंप
अमेरिका के लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर बंदूकधारी शख्स के मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
कैलिफोर्निया/लॉस एंजिलिस, अक्टूबर 29: अमेरिका के लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर एक बंदूकधारी शख्स के दिखने के बाद गोली चलने के डर से हड़कंप मच गई और एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। समाचार एजेंसी एएनआई कि रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी में गेट से जल्दी में निकलते वक्त दो लोग घायल हो गये हैं।

एयरपोर्ट पर दिखा बंदूकधारी
रिपोर्ट के मुताबिक, यह वारदात तब हुई है जब एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल ने टर्मिनल-1 के पास एक बंदूकधारी शख्स को देखा। स्थानीय समय के मुताबिक, शाम करीब साढ़े सात बजे बंदूकधारी शख्स देखा गया और फिर ग्राउंड स्टॉप की घोषणा कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, घबराकर एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान घायल हो गये दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की खबर सुनकर एयरपोर्ट पर मौजूद सैकड़ों लोग बुरी तरह से घबरा गये और इधर-उधर भागने लगे। चूंकी लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट अमेरिका के सबसे व्यस्ततम और सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक है, लिहाजा किसी बंदूकधारी शख्स के लिए एयरपोर्ट के अंदर दाखिल होना बहुत बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है।
खतरे को किया गया शांत
रिपोर्ट के मुताबिक, दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद अब एयरपोर्ट पर शांति है और अब किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा है कि एयरपोर्ट को पूरी तरह से खोल दिया गया है। पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि एयरपोर्ट प्रशासन ने एक शख्स को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाद में एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से जारी किए गये बयान में बताया गया है कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट पर किसी बंदूकधारी होने की बात जैसे ही फैली, लोगों को लगा कि हो सकता है एयरपोर्ट पर कोई आतंकी पहुंच गया है, लिहाजा काफी ज्यादा अफरातफरी मच गई थी।












Click it and Unblock the Notifications