कजाकिस्तान में सुषमा स्वराज ने पंडित नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह सरकार के बारे में कही बड़ी बात
Recommended Video

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन देशों की विदेश यात्रा पर है, इस दौरान कजाकिस्तान से अस्ताना में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार का विदेश में रह रहे नागरिकों के साथ जो लगाव है वह इससे पहले की किसी भी सरकार में नहीं था। स्वराज ने कहा कि इससे पहले किसी भी सरकार के भीतर एनआरआई के प्रति इतना प्यार देखने को नहीं मिला। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आजादी के बाद से लेकर आजतक की सरकार की तुलना मौजूदा सरकार से कर डाली।

सुषमा स्वराज ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार तक आपने यह कभी नहीं देखा होगा कि भारतीय प्रधानमंत्री विदेश में अप्रवासी भारतीयों को रैली में संबोधित करते हो। सुषमा स्वराज के कजाकिस्तान दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके बताया कि विदेश मंत्री ने अस्ताना में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की है, इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्ताना दुनिया की सबसे ठंडी राजधानियों में शुमार है, लेकिन कजाकिस्तान के लोगों के स्वागत में पूरी गर्मजोशी है, जोकि इस ठंड को बिल्कुल भी महसूस नहीं होने देती है।












Click it and Unblock the Notifications