कैबिनेट विस्तार के बाद सुशीला कार्की के सामने 5 बड़ी चुनौतियां, नाकाम रहीं तो फिर सड़कों पर उतर सकते हैं लोग
Sushila Karki Nepal New PM: नेपाल की राजनीति में नया अध्याय लिखते हुए सुशीला कार्की ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और अब अपने मंत्रिमंडल का विस्तार भी कर लिया है। व्यापक प्रदर्शनों और युवाओं के दबाव में केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद बनी यह अंतरिम सरकार नेपाल के लिए ऐतिहासिक मोड़ साबित हो रही है।
हालांकि, कार्की के सामने अब सबसे कठिन काम राजनीतिक स्थिरता लाना और सामाजिक-आर्थिक संकटों से निपटना है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, युवाओं की उम्मीदें और कर्फ्यू के बाद सामान्य जीवन पटरी पर लाना उनकी सबसे बड़ी चुनौतियां होंगी। अगर इन समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो नेपाल में एक बार फिर से बड़े आंदोलन भड़क सकते हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं वो 5 बड़ी चुनौतियां, जिनसे कार्की को निपटना होगा।

शांति और व्यवस्था बहाल करना
हाल के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद नेपाल में शांति और व्यवस्था स्थापित करना सबसे पहली और बड़ी चुनौती है। इन प्रदर्शनों के कारण देश में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और जान-माल की भी हानि हुई है। कार्की को यह सुनिश्चित करना होगा कि देश एक बार फिर से सामान्य स्थिति में लौट सके।
आर्थिक नुकसान की भरपाई करना
हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण नेपाल को भारी आर्थिक क्षति हुई है। इमारतों और बुनियादी ढाँचे को काफी नुकसान पहुँचा है। कार्की को अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
युवाओं की मांगों को पूरा करना
नेपाल के युवा, जिन्हें Gen-Z कहा जा रहा है, ने कई शर्तें रखी हैं, जिनमें 6 से 12 महीनों के भीतर देश में आम चुनाव कराना, संसद को भंग करना, और भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति की जाँच कराना शामिल है। कार्की ने इन मांगों को स्वीकार कर लिया है, लेकिन उन्हें अब इन्हें कार्यान्वित करना होगा।
निष्पक्ष न्यायिक जांच
आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई हिंसा की स्वतंत्र और निष्पक्ष जाँच कराना एक और बड़ी चुनौती है। युवाओं ने मांग की है कि इस हिंसा में शामिल अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। ये चुनौतियाँ न केवल नेपाल के भविष्य के लिए बल्कि कार्की के नेतृत्व की परीक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
ये भी पढे़ं: कौन हैं वो 5 'Nepo Kids'? जिनकी लग्जरी लाइफ देख कर Gen Z ने नेपाल में कर दिया तख्तापलट
बेरोजगारी और रोजगार सृजन
नेपाल में युवाओं में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है, जो देश की राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता के लिए चिंता का विषय बन गई है। खासकर Gen-Z पीढ़ी, जो शिक्षा और तकनीकी कौशल में प्रशिक्षित है, रोजगार के अवसरों की कमी से असंतुष्ट है। सुशीला कार्की की सरकार के सामने यह चुनौती है कि वे युवाओं के लिए नए रोजगार सृजन की नीतियां लागू करें, स्वरोजगार और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करें, और निवेश तथा कौशल विकास पर ध्यान दें। यदि रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिले, तो युवा आंदोलनों और विरोध प्रदर्शन फिर से उभर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नई सरकार के गठन के बाद कैसा है Nepal का हाल? 7 राज्यों में कर्फ्यू, प्रदर्शन की क्या है स्थिति?












Click it and Unblock the Notifications