Nepal: तख्तापलट के पीछे 5 ‘Nepo Kids’, जिनकी लग्जरी लाइफ ने Gen-Z को भड़का दिया
Nepal protest: नेपाल इस समय अपनी राजनीति के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़की Gen-Z क्रांति ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को कुर्सी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इस आंदोलन की सबसे बड़ी चिंगारी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए #NepoKids से लगी, जिसने नेताओं और उनके बच्चों की ऐशो-आराम भरी ज़िंदगी को सामने ला दिया। युवाओं का गुस्सा इतना भड़का कि कई नेताओं और उनके परिवारों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया।
इसी माहौल के बीच सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर अंतरिम सरकार की कमान संभाली है। अब उनकी सबसे बड़ी चुनौती होगी युवाओं के गुस्से को शांत करना और राजनीतिक स्थिरता बहाल करना। आइए जानते हैं वो 'NepoKids' कौन हैं, जिनकी लग्जरी लाइफ पर नेपाल का गुस्सा फूटा और तख्तापलट हो गया।

सौगत थापा: कानून मंत्री का बेटा
नेताओं के बच्चों की सूची में सबसे पहले नाम आता है सौगत थापा (Saugat Thapa) का। वे पूर्व कानून मंत्री बिंदु कुमार थापा के बेटे हैं। सौगत ने 'चैंबर ऑफ कॉमर्स' का चुनाव अपने पिता की पहुंच और राजनीतिक ताकत की वजह से जीता। नेपाल की जनता का आरोप है कि उनके पास इस पद की योग्यता नहीं थी। उनकी लाइफस्टाइल भी आम युवाओं जैसी नहीं रही, महंगी गाड़ियां, विदेश यात्राएं और आलीशान जीवन। यही कारण है कि युवा उन्हें परिवारवाद की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा मानते हैं।
बीना मगर: पूर्व PM प्रचंड की बहू
पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की बहू बीना मगर(Bina Magar) भी विवादों में हैं। वे नेपाल की जल मंत्री रह चुकी हैं और उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे। कहा जाता है कि उन्होंने सरकारी फंड से विदेश यात्राएं कीं और ग्रामीण जल योजना के बजट से हेरफेर किया। इस वजह से बीना को भी युवाओं ने #NepoKids अभियान में शामिल किया।
शिवाना श्रेष्ठा: पूर्व PM देउबा परिवार की बहू
पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के बेटे जयवीर सिंह देउबा की पत्नी और सिंगर शिवाना श्रेष्ठा(Shivana Shrestha) भी युवाओं के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर उनकी महंगी जीवनशैली, करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। नेपाल की जनता का कहना है कि नेताओं के परिवारों की ऐशो-आराम की जिंदगी जनता के टैक्स के पैसे से चलती है।
ये भी पढ़ें: Nepal: कौन हैं सुशीला कार्की? जिन्हें बालेन शाह से भी ज्यादा मिला समर्थन! बन सकती हैं पहली महिला प्रधानमंत्री
श्रृंखला खतिवड़ा: मिस नेपाल वर्ल्ड
नेपाल की ब्यूटी क्वीन श्रृंखला खतिवड़ा (Shrinkhala Khatiwada) भी इस आंदोलन के निशाने पर हैं। 29 साल की श्रृंखला पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बिरोध खतिवड़ा की बेटी हैं। युवाओं का आरोप है कि उन्हें 'मिस नेपाल वर्ल्ड' का खिताब भी अपने पिता की ताकत के बल पर मिला। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और विदेशों में छुट्टियां मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आंदोलन के बाद उनके इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए, जो युवाओं के गुस्से को दर्शाता है।
पूर्व PM प्रचंड की पोती और अन्य नेपो किड्स
प्रचंड की पोती स्मिता दहल (Smita Dahal) की तस्वीरें भी वायरल हैं, जिनमें वे महंगे हैंडबैग और डिजाइनर कपड़ों में नजर आती हैं। इसी तरह मिस नेपाल अर्थ सुप्रिया श्रेष्ठा का नाम भी इस लिस्ट में आया, हालांकि उन्होंने सफाई दी कि उनका राजनीतिक परिवार से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद, लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण वे भी विवादों में घिर गईं।
ये भी पढ़ें: Kulman Ghising कौन हैं? Gen-Z की बदलती पसंद के बीच बने चहेते! क्या अब ये Nepal के अंतरिम PM?












Click it and Unblock the Notifications