नवाज के बाद उनके भाई और पूर्व सीएम शहबाज शरीफ भी भ्रष्टाचार मामले मे नपे, सुप्रीम कोर्ट ने किया तलब
इस्लामाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शेहबाज शरीफ को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में तलब किया है। शरीफ को कुल 56 सरकारी कंपनियों में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की दो मेंबर की एक बैंच ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शरीफ के मामले में फैसला सुनाया है। इससे पहले पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार और पनामा पेपर लीक मामलों में दोषी पाते हुए उन्हें प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस मियां साकिब निसार ने कहा कि शेहबाज शरीफ को उपस्थित होकर यह बताना चाहिए कि कैसे उन्होंने उच्च वेतन पर सरकारी अधिकारियों को हायर किया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद के पंजाब के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि इन कंपनियों में मुख्यमंत्री शेहबाज की कोई भूमिका नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लहजे में पंजाब के अटॉर्नी जनरल से कहा कि कृपया आपके सीएम से पूछिए कि वे कहां है और वे कब कोर्ट के सामने उपस्थित हो रहे हैं। कोर्ट ने साथ में आदेश दिया है शहबाज उनकी इजाजत के बगैर पंजाब छोड़कर कहीं नहीं जा सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने शहबाज के खिलाफ सख्ती बरतते हुए नेशनल अकाउंटेब्लिटी (NAB) को उन छह कंपनियों के चीफ एग्जीक्यूटिव के प्रोपर्टी की जांच करने के आदेश दिए हैं, ताकि देश को बाकि संपती को लौटाया जा सके।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications