Suella Braverman: भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन के कैबिनेट में फिर मिला गृहमंत्रालय
भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन की ऋषि सुनक सरकार में गृह मंत्री बनाया गया है। लिज ट्रस कैबिनेट में ब्रेवरमैन गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक बार फिर उन्हें पुराना मंत्रालय दिया गया है।
Suella Braverman: भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन की ऋषि सुनक सरकार में गृह मंत्री बनाया गया है। लिज ट्रस कैबिनेट में ब्रेवरमैन गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक बार फिर उन्हें पुराना मंत्रालय दिया गया है।

पिछले हफ्ते ब्रिटेन (Britain) में लिज ट्रस (Liz Truss) सरकार पर संकट गहराने के साथ ही उनके वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग के इस्तीफे के बाद अब भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन (suella braverman) ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
ब्रिटेन की नई कैबिनेट में सुएला ब्रेवरमैन को फिर जगह मिली और उन्हें दूसरी बार गृहमंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। बता दें कि सुएला ब्रिटेन की पिछली सरकार यानी लिज ट्रस की कैबिनेट में इकलौती भारतीय मूल की नेता थीं। लेकिन पिछले दिनों भारत के खिलाफ बयान देने के कारण सुएला निशाने पर थीं। लेकिन अपने इस्तीफे के बाद उन्होंने रविवार को ऋषि सुनक को समर्थन देने की घोषणा की। 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार सुएला ने कहा, "हमें एकता, स्थिरता की आवश्यकता है। ऋषि एकमात्र उम्मीदवार हैं, जो इसमें फिट बैठते हैं और मैं उनका समर्थन करने को लेकर गौरवान्वित हूं"।
सुएला का भारत ने नाता
सुएला के पिता गोवा मूल के हैं। जबकि उनकी मां तमिल हैं। उनका जन्म लंदन में हुआ था। ब्रेवरमैन ने ब्रिटेन की पूर्व की सरकार के दौरान पीएम बोरिस जॉनसन को भी समर्थन दिया था। वर्ष 2012 में लंदन में उनके ही साथ राजनीति में कदम बढ़ाया था।












Click it and Unblock the Notifications