ना घोड़ा- गाड़ी और ना बारात! घर बैठे अमेरिका के छोरे से शादी करेंगी तमिलनाडु की वासमी
नई दिल्ली, 31 जुलाई। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने एक शादी को मंजूरी दे दी। तमिलनाडु की युवती अमेरिकी नागरिक से कर रही है। इससे पहले युवती के मंगेतर ने 30 दिन भारत में रहकर इंतजार किया लेकिन जब कानूनी प्रक्रिया में समय लगा तो वो अमेरिका वापस चला गया।

मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु की एक लड़की को वर्चुअल माध्यम से शादी की अनुमति दी है। दरअसल, युवती वासमी सुदर्शनी तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले रहने वाली है। उसने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ में एक याचिका दायर की थी। जिसमें उनसे कोर्ट से कहा कि वो एनआरआई राहुल एल मधु से शादी करना चाहती है। वर्तमान में वो अमेरिका में रह रहा है। वासमी ने कोर्ट के बताया कि उनके माता-पिता ने उनकी शादी की अनुमति दे दी है।
वासमी सुदर्शनी ने कहा 'हम दोनों व्यक्तिगत रूप से मैरिज रजिस्ट्रार के सामने पेश हुए, लेकिन हम दोनों ने अपनी शादी के आवेदन पर निर्णय लेने के लिए 30 दिनों की शर्त के कारण इंतजार किया। लेकिन 30 दिन बाद भी रजिस्ट्रार ने हमारी शादी की अर्जी पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में मेरे मंगेतर राहुल के पास यहां रहने का समय नहीं था। इसलिए वो अमेरिका चले गए, लेकिन उन्होंने एक हलफनामा दिया है कि वह उनकी ओर से कोई भी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार देते हैं। वासमी ने हाईकोर्ट ने मांग कि कि उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी और स्पेशल मैरिज एक्ट के जरिए इसका रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमित दी दी जाए।
वासमी और उनके मंगेतर राहुल एल मधु दोनों ही हिंदू धर्म का पालन करते हैं। उनकी याचिका कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आदेश जारी किया। मामले में जस्टिस जीआर स्वामीनाथन ने सब-रजिस्ट्रार को तीन गवाहों की मौजूदगी में शादी कराने का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications