'कुर्सी से हटाने में समय नहीं लगेगा' Nepal की नई PM Sushila Karki को इस नेता ने क्यों दी धमकी?

Nepal में नई सरकार बनने के बाद ही असंतोष की आवाजें तेज हो गई हैं। खासकर युवा वर्ग नए मंत्रियों के चयन को लेकर नाराज है। इस विरोध में Gen Z आंदोलन के प्रमुख नेता सुदन गुरुंग (Sudan Gurung) भी शामिल हैं।

सुदन गुरुंग का बयान

सुदन गुरुंग ने प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (Sushila Karki)पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा- "जिसको मैं प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठा कर आया हूं, उसे बाहर निकालने में मुझे ज्यादा समय नहीं लगेगा।" गुरुंग के संगठन 'हामी नेपाल' ने इस आंदोलन में युवाओं को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

Nepal

नाराजगी के कारण

गुरुंग की नाराजगी के कई कारण हैं। वे दो बार शहीद हुए आंदोलनकारियों के परिजनों को प्रधानमंत्री से मिलवाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार असफल रहे। कहा जा रहा है कि सुशीला कार्की के ऑफिस से इसके लिए समय देने में देर की जा रही है। साथ ही गुरुंग ने सुशीला कार्की को फोन कर बात करने की कोशिश लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके अलावा मंत्रियों के चयन प्रक्रिया में उन्हें नजरअंदाज किए जाने से भी वे नाराज हैं।

प्रधानमंत्री आवास के बाहर हंगामा

बीती रात प्रधानमंत्री आवास बालुवाटार के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ। मृतकों के परिजनों और Gen Z समूह के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कुछ समूहों ने तो प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से इस्तीफे की मांग तक कर दी। इस हंगामे की वजह से मंत्रिमंडल के नाम तय नहीं हो पाए।

आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार

इन विरोधों के बावजूद आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल सिर्फ तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी -

• ओमप्रकाश अर्याल - गृह मंत्री व न्याय मंत्रालय
• रामेश्वर खनाल - वित्त मंत्री
• कुलमान घीसिंग - ऊर्जा मंत्री

प्रदर्शनकारियों के आरोप

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ओमप्रकाश अर्याल को वार्ता के लिए भेजा गया था, लेकिन वे खुद ही मंत्री बन गए। प्रदर्शनकारियों ने यहां तक कि गुरुंग को भी घेर लिया और उन्हें प्रधानमंत्री आवास में प्रवेश नहीं करने दिया।

गुरुंग की नाराजगी खुलकर सामने आई

इस घटना के बाद सुदन गुरुंग की नाराजगी सामने आई। उन्होंने कहा कि वे लगातार मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री से मिलवाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+