Submarine Accident in Red Sea: मिस्र में रूसी पर्यटकों से भरी सबमरीन डूबी, 6 की मौत, कई घायल
Submarine Accident in Red Sea: मिस्र के रेड सी शहर हर्गडा के तट के पास एक पर्यटन सबमरीन डूबने से कम से कम 6 रूसी पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। यह घटना गुरुवार सुबह हुई जब सबमरीन में कुल 45 रूसी यात्री सवार थे।

कैसे हुआ हादसा?
सिंडबाड होटल की इस सबमरीन ने हर्गडा के तट से 10 बजे सुबह कोरल रीफ टूर के लिए अपनी यात्रा शुरू की। सबमरीन लगभग आधा मील तट से दूर पहुंचने के बाद डूब गई। वहीं इस घटना के बाद 29 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि सबमरीन के डूबने का कारण क्या था।
जानिए कैसा था सबमरीन ?
ये सबमरीन Sindbad Submarines कंपनी द्वारा संचालित थी। इसमें 44 यात्रियों और 2 पायलटों के लिए सीटें थीं। हर यात्री के लिए गोलाकार विंडो व्यू था, जिससे समुद्री दृश्य देखा जा सकता था।
रेड सी में हाल ही में बढ़े हादसे
पिछले कुछ समय से लाल सागर में हादसे बढ़ ही रहे हैं। 4 महीने पहले एक पर्यटक याच भी डूब गई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई थी। 33 यात्रियों को तब बचाया गया था। स्थानीय अधिकारियों ने मौसम की खराबी को चेतावनी के रूप में जारी किया था।
रेड सी पर्यटन पर असर
वहीं क्षेत्रीय संघर्षों और हाल के हादसों के चलते रेड सी में पर्यटन प्रभावित हो रहा है। कई पर्यटन कंपनियां यात्राएं सीमित कर रही हैं या रोक रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications