उत्तरी जापान में भूकंप के झटकों के बाद समुद्र तट पर आई 1.4 मीटर ऊंची सूनामी

एजेंसी के मुताबिक टोक्यो में महसूस किए गए इस भूकंप का केन्द्र फुकुशिमा में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

टोक्यो। उत्तरी जापान में मंगलवार को तेज भूकंप के झटके लगे हैं, जिसके बाद से ही सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मेटेरोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह 5.59 बजे पर आया।

earthquake

1.4 मीटर की सूनामी पहुंची तट पर

इस भूकंप के बाद मंगलवार सुबह 1.4 मीटर तक ऊंची सूनामी की लहरें जापान के तट पर पहुंच चुकी हैं। सेन्डाई बे में भूकंप आने के करीब दो घंटे बाद सबसे ऊंची सूनामी की लहरें रिकॉर्ड की गई हैं, जबकि तट पर इसकी ऊंचाई कम है।

जापान मेटेरोलॉजिकल एजेंसी ने अलर्ट जारी किया है कि फुकुशिमा और मियागी में 3 मीटर तक ऊंची सूनामी आ सकती है। आपको बता दें कि यहीं पर 2011 में सबसे खतरनाक सूनामी आई थी।

10 किलोमीटर नीचे था केन्द्र

एजेंसी के मुताबिक टोक्यो में महसूस किए गए इस भूकंप का केन्द्र फुकुशिमा के तट के पास समुद्र में करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। अभी तक इस भूकंप से जापान में जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं है।

वहीं दूसरी ओर, फुकुशिमा में टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी अपने न्यूक्लियर प्लांट की जांच कर रही है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि क्या इस भूकंप से रिएक्टर को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं?

आते रहते हैं जापान में भूकंप

आपको बता दें कि जापान में भूकंप आना काफी सामान्य सी बात है। यह दुनिया की उन जगहों में से एक है जहां पर भूकंप आते रहते हैं। दुनिया भर में 6 या उससे अधिक तीव्रता के करीब 20 फीसदी भूकंप जापान में ही आए हैं।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले मंगलवार को जापान में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 6.9 बताया।

earthquake1

अर्जेन्टीना और चिली में भी आया था भूकंप

दो दिन पहले ही पश्चिमी अर्जेन्टीना और चिली के कुछ हिस्सों में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि, इस भूकंप से जानमाल का किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं मिली।

यह भूकंप सैन जुआन प्रांत में स्थानीय समय के अनुसार 20 नवंबर को शाम 5 बजकर 57 मिनट पर आया था, जिसका केन्द्र जमीन से करीब 130 किलोमीटर की गहराई में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+