Earthquake in Drake Passage: ड्रेक पासेज में तेज भूकंप के बाद चिली में अलर्ट, 7.5 के मैग्नीट्यूड से हिली धरती
Earthquake in Drake Passage: साउथ अटलांटिक और साउथ-ईस्ट प्रशांत महासागर को जोड़ने वाले ड्रेक पासेज में गुरुवार को एक जोरदार भूकंप आया, जिसने इस दूरदराज इलाके में भूगर्भीय हलचल को महसूस कराया। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.5 मैग्नीट्यूड थी, लेकिन अलग-अलग वैज्ञानिक संस्थानों ने इसे 7.1 से 7.5 के बीच मापा।
भूकंप की वजह से अमेरिका में सुनामी चेतावनी जारी नहीं हुई, लेकिन चिली ने अपने अंटार्कटिक क्षेत्र के लिए सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई है। इस भूकंप ने फिर से याद दिला दिया कि पृथ्वी के सबसे दूरस्थ और शांत दिखने वाले इलाके भी कभी-कभी खतरनाक प्राकृतिक घटनाओं का सामना कर सकते हैं।

भूकंप की तीव्रता
ड्रेक पासेज क्षेत्र में गुरुवार को जोरदार भूकंप आया। अमेरिकी भू-गर्भीय सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की तीव्रता को पहले 8.0 मैग्नीट्यूड बताया था, बाद में इसे 7.5 तक घटा दिया। USGS के अनुसार, भूकंप 10.8 किलोमीटर गहराई में आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस ने इसे 7.1 मैग्नीट्यूड बताया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिज़मोलॉजी (NCS) ने इसे 7.4 मैग्नीट्यूड और 36 किलोमीटर गहराई में रिकॉर्ड किया।
ये भी पढ़ें: Oil Controversy: खुल्लम-खुल्ला झूठ बोल रहे अमेरिका के वित्त मंत्री बेसेंट, चीन की ऑयल खरीद पर घुमा दी बात
चिली में अलर्ट
अमेरिका के सुनामी चेतावनी सिस्टम ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया। हालांकि, चिली की नेवी ने अपने अंटार्कटिक क्षेत्र में सतर्क रहने की चेतावनी दी। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि अगले तीन घंटों में चिली के कुछ तटों पर खतरनाक सुनामी की लहरें आ सकती हैं।
ड्रेक पासेज का महत्व
ड्रेक पासेज, जो दक्षिण अमेरिका के केप हॉर्न और अंटार्कटिका के साउथ शेटलैंड द्वीपों के बीच स्थित है, एक गहरा और चौड़ा जल मार्ग है। यह दक्षिण-पश्चिम अटलांटिक और दक्षिण-पूर्व प्रशांत महासागर को जोड़ता है।
पिछले दिनों भी आए थे भूकंप के झटके
30 जुलाई की सुबह, रूस के दूरपूर्वी क्षेत्र में भी एक बहुत मजबूत भूकंप आया था। इससे जापान और अलास्का के तटों पर सुनामी की लहरें पहुंचीं। इसके कारण प्रशांत क्षेत्र के लोगों को ऊँचे स्थान पर जाने की चेतावनी दी गई थी। उस भूकंप की तीव्रता 8.8 मैग्नीट्यूड थी और इसमें हवाई, उत्तर एवं मध्य अमेरिका, प्रशांत के द्वीप और न्यूजीलैंड तक अलर्ट जारी किया गया था।
ये भी पढ़ें: Earthquake in Kupwara: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भूकंप के झटकों से दहशत! 2 दिनों में दूसरी बार कांपी धरती












Click it and Unblock the Notifications