8 साल की लड़की को सेक्स गुलाम बना रखा था ISIS आतंकियों ने, जानिए जुल्म की दर्द भरी दास्तान
बगदाद। वैसे तो दहशतगर्दों का काम ही खौफ फैलाना है लेकिन आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकियों ने महिलाओं पर जुल्म की इंतहा कर दी है। आईएसआईएस के लड़ाके पहले तो लड़कियों को सेक्स गुलाम बनाकर महीनों तक बलात्कार करते हैं फिर जब उनका मन भर जाता है उन्हें जिस्म की मंडी में बेच देते हैं। आईएसआईएस के चंगुल से ऐसी ही एक यजीदी लड़की आजाद करायी गई है जिसे लड़ाकों ने गुलाम बनाकर रखा था। हैरान करने वाली बात ये है कि आतंकी जब उस लड़की को उठाकर ले गए थे तब उसकी उम्र मात्र 5 साल थी। वो तीन साल उन हैवानों के कैद में रही। आईए आपको उस लड़की की दर्द भरी दास्तान बताते हैं।

काली ड्रेस में गुलाम बनकर रहती थी लड़की
सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स द्वारा आईएसआईएस के चंगुल से छुड़ाई गई 8 साल की लड़की काली ड्रेस में थी। फोर्स के जवानों ने जब उसे आजादा कवाया उसके बाद भी उसने उस कपड़ों को अपने पास ही रखा। आपको बता दें कि आईएसआईएस की कैद से अबतक हजारों लड़कियों को बचाया जा चुका है।

कुर्दिश महिलाएं हुईं ISIS के टॉर्चर का सबसे ज्यादा शिकार
यजीदी कम्युनिटी आईएस आतंकियों के निशाने पर सबसे ज्यादा रही। ज्यादातर कुर्दिश महिलाएं इस्लाम को मानते हैं, जबकि यजीदी कम्युनिटी का अलग ही धर्म है। अलग धार्मिक मान्यताओं के चलते आतंकियों ने इनके खिलाफ नरसंहार छेड़ा और इस कम्युनिटी की लड़कियों को अपना सबसे ज्यादा शिकार बनाया। इस कम्युनिटी की लड़कियों की खूबसूरती के दुनियाभर में चर्चे हैं। इन्होंने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सिंगिग और एक्टिंग की क्षेत्र में शोहरत हासिल की है।

लड़की का भाई अभी भी आईएसआईएस की कैद में
8 साल की इस लड़की की कहानी जेनन मोउसा नाम की एक पत्रकार ने शेयर की है। मोउसा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर बताया कि उस लड़की का भाई अभी भी आईएसआईएस की कैद में है। मोउसा ने बताया कि वह लड़की टोयटा हीलक्स कार को देखकर डर जाती है क्योंकि वो उसे आईएसआईएस के उन आतंकियों की याद दिलाता है। आलम यह है कि इस लड़की को पुरुष जाति से डर हो गया है।

अब रंगीन कपड़े पहनना चाहती है
कैद से आजाद होने के बाद मोउसा उस लड़की को शॉपिंग कराने अपने साथ ले गई। उस लड़की पर काले रंग का खौफ इसकदर सवार था कि रंगीन कपड़ों को देखकर वो डरने लगी। काफी देर तक उस डर को दिमाग से निकालने की कोशिश करने के बाद लड़की ने रंगीन कपड़े पहनने की इच्छा जताई।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications