Donald Trump: सहमति से बनाए थे संबंध, फिर भी स्टॉर्मी डेनियल ने डोनाल्ड ट्रंप को क्यों फंसाया? जानिए कहानी
डोनाल्ड ट्रंप के फिंगरप्रिंट देने, कैदियों की तरफ खड़े होकर फोटो खिंचवाने और यहां तक, कि उनके हाथों में हथकड़ी भी लगाई जा सकती है और अगले हफ्ते तक ये तस्वीरें पूरी दुनिया के अखबारों में पहले पन्ने पर हो सकती हैं।

Donald Trump Stormy Daniels Relation: डोनाल्ड ट्रंप के साथ साल 2006 में पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने संबंध बनाए थे और साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था, कि उसने अपनी मर्जी से ट्रंप के साथ संबंध बनाए थे और ये सहमति में बनाया गया रिश्ता था। लेकिन, ऐसे में सवाल ये उठते हैं, कि आखिर जब ये रिश्ता सहमति से बना था, तो फिर स्टॉर्मी डेनियल ने डोनाल्ड ट्रंप को इस रास्ते पर क्यों ला खड़ा किया, जहां से आगे डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी है? डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को सरेंडर करने वाले हैं और शायद उस दिन को याद कर खुद को कोस रहे होंगे, जिस दिन उन्होंने स्टॉर्मी डेनियल के साथ संबंध बनाए थे।
साल 2006 में बना था दोनों में रिश्ता
अमेरिका की पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल और डोनाल्ड ट्रंप के बीच साल 2006 में जिस्मानी संबंध बने थे, जब ट्रंप अमेरिका की राजनीति से काफी दूर थे। स्टॉर्मी डेनियल, जिसका असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है, उसने साल 2018 में अपने और ट्रंप के बीच के रिश्ते को लेकर विस्तार से बात की थी। स्टॉर्मी डेनियल, लुइसियाना के बैटन रूज पली-बढ़ी, जहां उसने घोड़ों की सवारी करने और लिखने का शौक विकसित किया। साल 2018 में स्टॉर्मी डेनियल ने 60 मिनट मिनट तक न्यूयॉर्क टाइम्स से बात की थी, और इस दौरान उसने डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने रिश्ते को लेकर सारी कहानी सुनाई थी। स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था, कि "हले मैंने सोचा था, कि मैं एक पत्रकार बनना चाहती हूं, लेकिन बाद में मैं जानवरों की डॉक्टर बनने की कोशिश करने लगी।" स्टॉर्मी डेनियल, जिसने सोशल मीडिया पर खुद को 'स्मार्ट' बताया है, वो खुद को एक शांत स्वभाव की 'गंभीर' और 'विनीत' महिला मानती है। उसने कहा था, कि 'मैं लोकप्रिय लड़की की तरह नहीं थी और मैं शांत स्वभाव की थी, जो स्कूल में ज्यादा फेमस नहीं थी।"
17 साल की उम्र में बनाया कैरियर
पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले स्टॉर्मी डेनियल को 17 साल की कम उम्र में स्ट्रिपिंग का पहला अनुभव हासिल हुआ था, जिसके बाद उसने जिस्मर में स्थानीय गोल्ड क्लब में काम करना शुरू कर दिया। धीरे धीरे उसका अनुभव बढ़ा और वो एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हो गई, जहां उसके काम की काफी तारीफ की जाती थी। स्टॉर्मी डेनियन को पोर्न इंडस्ट्री की तरफ से कई खिताब भी मिले और उसे प्रसिद्ध अश्लील हॉल में भी शामिल किया गया। स्टॉर्मी डेनियल ने '40 ईयर ओल्ड वर्जिन' और 'मैरून-5' फिल्म में भी काम किया है। इसके साथ ही साल 2010 में स्टॉर्मी डेनियल ने पहली बार लुइसियाना में रिपब्लिकन सीनेट बनने की कोशिश की और अपना भाग्य आजमाया, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली और फिर उसने राजनीति में कैरियर बनाने का ख्वाब छोड़ दिया। 2018 में 60 मिनट तक दिए गये इंटरव्यू में एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने लेक ताहो में एक गोल्फ टुर्नामेंट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मिलने का दावा किया और इंटरव्यू के दौरान इसने ट्रंप पर काफी कीचड़ उछाले।
27 की डेनियल, 60 साल के थे डोनाल्ड ट्रंप
स्टॉर्मी डेनियल ने कहा, कि जब उसने डोनाल्ड ट्रंप से संबंध बनाए थे, उस वक्त वो 27 साल की थी और डोनाल्ड ट्रंप 60 साल के थे। स्टॉर्मी ने कहा, कि ट्रंप के साथ उसके संबंध उस वक्त बने थे, जब ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने बेटे बैरोन को जन्म दिया था। ट्रंप ने हमेशा इनकार किया है, कि वह डेनियल के साथ सोए थे। एडल्ट स्टार का दावा है, कि कार्यक्रम में उनसे परिचय कराने के बाद ट्रंप ने उसे रात के खाने पर आमंत्रित किया था और वह उनसे उनके होटल के सुइट में मिलीं। उसने आरोप लगाया, कि रात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप का व्यवहार अलग था और वो लगातार अपने बारे में बात कर रहे थे। ट्रंप के हाथ में एक पत्रिका था, जिसपर उनका फोटो छपा था और ट्रंप उस कवर फोटो पर शेखी बघार रहे थे। डेनियल ने कहा, कि उसने ट्रंप से कहा था, कि "इस पत्रिका को किसी को इस वक्त आपके हाथ से छीन लेनी चाहिए।"
होटल के कमरे में क्या हुआ था?
स्टॉर्मी डेनियल ने दावा किया था, कि होटल के कमरे में जब वो ट्रंप से मिली थी, तो वो एक पजामे मे थी और फिर दोनों के बीच सेक्स संबंध बने थे। फरवरी 2021 में स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बनाए गये शारीरिक संबंध में 'वो 90 सेकेंड्स' मेरी जिंदगी का सबसे ज्यादा खराब पल था। डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन, जिन्होंने ट्रंप का पाप छिपाने के लिए स्टॉर्मी डेनियल को एक लाख 30 हजार डॉलर दिए थे, उनके साथ ही स्टॉर्मी डेनियल ने एक पोडकास्ट किया था, जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। स्टॉर्मी डेनियल ने खुलासा करते कहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप का प्राइवेट पार्ट औसत से भी छोटा है और अब तक उन्होंने जितने भी लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाया है, उसमें सबसे खराब अनुभव डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही था। हालांकि, ट्रंप ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और स्टॉर्मी डेनियन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था। हालांकि, इस बात के भी सबूत मिले हैं, कि जब 2016 में ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने थे, तो स्टॉर्मी डेनियल के अकाउंट में गुप्त तरीके से एक लाख 30 हजार डॉलर जमा कराए गये थे।
सहमति से बने थे संबंध- डेनियल
स्टॉर्मी डेनियल ने इंटरव्यू के दौरान कहा था, कि उसके डोनाल्ड ट्रंप से सहमति से यौन संबंध बने थे और वो कोई पीड़िता नहीं है। वहीं, जब स्टॉर्मी से पूछा गया था, कि क्या डोनाल्ड ट्रंप ने उसे लुभाने के लिए कोई ऑफर दिया था, तो स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था, कि "नहीं, मैं अंधी नहीं हूं।" हालांकि, इसके आगे स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था, कि वो ट्रंप के साथ अपने रिश्ते को अपने कैरियर के लिए अच्छा मान रही थी और उसे लग रहा था, कि इससे उसके कैरियर को बूस्ट मिलेगा। स्टॉर्मी ने कहा, कि डोनाल्ड ट्रंप ने उसे कैलिफोर्निया में ट्रम्प वोदका लॉन्च पार्टी के साथ-साथ न्यूयॉर्क में ट्रम्प टॉवर में अपने कार्यालय में आमंत्रित किया था, लेकिन उन्हें कभी भी उनके लिंक को गुप्त रखने के लिए नहीं कहा गया। 2007 में, उनके मिलने के एक साल बाद, दावा है कि ट्रम्प ने उन्हें लॉस एंजिल्स में बेवर्ली हिल्स होटल में अपने निजी बंगले में आमंत्रित किया था। इंटरव्यू के दौरान स्टॉर्मी ने कहा था, कि उन्होंने दोबारा सेक्स नहीं किया, लेकिन दावा किया कि ट्रम्प ऐसा चाहते थे।
स्टॉर्मी ने की कहानी बेचने की कोशिश
2011 में स्टॉर्मी डेनियल ने इन टच वीकली मैग्जीन को अपने रिश्ते के बारे में एक कहानी बेचने की कोशिश करने का फैसला किया। लेकिन, आरोप है कि ट्रंप के वकीलों ने ऐसा नहीं होने दिया। मैग्जीन के दो कर्मचारियों ने आरोप लगाया, कि ट्रम्प के वकील, माइकल कोहेन ने साक्षात्कार चलने पर पत्रिका पर मुकदमा करने की धमकी दी थी और कहानी को खत्म कर दिया गया। वहीं, स्टॉर्मी डेनियल ने एक और दावा करते हुए कहा था, कि मैग्जीन को इंटरव्यू देने के बाद उसे कार पार्किंग में दो लोगों ने धमकी दी थी। डेनियल ने कहा, कि धमकी देने वाले शख्स ने उससे कहा था, कि ट्रंप पर स्टोरी को भूल जाओ। स्टॉर्मी ने आगे दावा किया था, कि धमकी देने वाले शख्स ने उसकी बेटी को देखा और कहा, कि 'यह एक सुंदर छोटी लड़की है। अगर उसकी मां को कुछ हो गया तो यह शर्म की बात होगी।" आपको बता दें, कि डेनियल ने कबूल किया था, कि अपने वन-नाइट-स्टैंड के बारे में अपनी कहानी को 15,000 डॉलर में इन टच वीकली मैग्जीन को बेचने के लिए तैयार हो गई थी।
कैसे पब्लिश की गई स्टॉर्मी डेनियल की स्टोरी
जून 2016 में, मैकडॉगल के एक वकील ने कथित तौर पर ट्रम्प के साथ मॉडल के कथित संबंधों के बारे में एक कहानी के साथ नेशनल इंक्वायरर मीडिया से संपर्क किया था। इसके एक महीने बाद, ट्रम्प ने राष्ट्रपति के लिए रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से नामांकन दाखिल कर दिया। अगस्त 2016 में, FEC दस्तावेज के अनुसार, National Enquirer मूल कंपनी American Media Inc (AMI) ने 150,000 डॉलर में मैकडॉगल की कहानी के अधिकार खरीद लिए, जिसमें 'किसी भी विवाहित पुरुष' के साथ उनका संबंध शामिल था। अमेरिका में साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव होना था और इसी वक्त स्टॉर्मी डेनियल की कहानी भी प्रकाशित होने वाली थी। लेकिन, बाद में खुलासा हुआ, कि ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने 2016 के चुनाव से कुछ समय पहले डेनियल की चुप्पी सुनिश्चित करने के लिए उसे 130,000 डॉलर का गुप्त भुगतान किया और ट्रंप के वीकल ने एनक्वायरर मीडिया से भी संपर्क किया था।
Recommended Video

2018 में प्रकाशित की गई डेनियल की कहानी
4 नवंबर को एनक्वायरर के मालिकों के साथ समझौता हो गया और इसके चार दिन बाद, डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए। ट्रम्प के उद्घाटन के कुछ दिन पहले, पूर्व वकील कोहेन ने ट्रम्प संगठन को $180,035 का बिल भेजा था, जो स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गये भुगतान से 50,000 डॉलर ज्यादा था। ट्रम्प संगठन के अधिकारियों ने उस दौरान कोहेन को कुल 420,000 डॉलर दिए थे। लेकिन, स्टॉर्मी डेनियल की कहानी ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह पाई और 12 जनवरी 2018 को, वॉल स्ट्रीट जर्नल में ट्रम्प-डेनियल के संबंध का खुलासा करने वाली पहली कहानी प्रकाशित हुई थी। बाद में स्टॉर्मी डेनियल को अश्लील डांस करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन फिर वो छूट गई। इस बीच ट्रंप के वकील कोहेन के खिलाफ लगाए गये आरोप सच साबित हो गये और उन्हें जेल भेज दिया गया। और ये मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है और अब डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी तय हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications