जापान में आया सबसे विध्वंसक तूफान ‘नानमाडोल’ मचा रहा भारी तबाही, सुनामी का खतरा बढ़ा
दक्षिणी जापान की ओर आए एक शक्तिशाली तूफान की वजह से रविवार को कई इलाकों में बिजली संकट पैदा हो गया है। तेज हवाएं और भारी बारिश से आए बाढ़ की वजह से कई इलाके तहस-नहस हो गए हैं। जमीन और हवाई परिवहन ठप हो चुका है।
टोक्यो, 18 सितंबरः दक्षिणी जापान की ओर आए एक शक्तिशाली तूफान की वजह से रविवार को कई इलाकों में बिजली संकट पैदा हो गया है। तेज हवाएं और भारी बारिश से आए बाढ़ की वजह से कई इलाके तहस-नहस हो गए हैं। जमीन और हवाई परिवहन ठप हो चुका है। सुबह 11 बजे तक, जापान एयरलाइंस और ऑल निप्पॉन एयरवेज ने दिन के लिए 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी थीं। जापान एयरलाइंस ने 376 उड़ानें रद्द करने की योजना बनाई है और ऑल निप्पॉन एयरवेज 19 में कटौती करेगी। अन्य एयरलाइंस भी मुख्य रूप से क्यूशू और शिकोकू क्षेत्रों में सोमवार से अपनी सेवाएं रद्द कर रही हैं।
Recommended Video

क्यूशू द्वीप की ओर बढ़ रहा तूफान
रिपोर्ट के मुताबिक नानमाडोल नामक इस तूफान की अधिकतम रफ्तार 162 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक नानमाडोल तूफान दक्षिणी द्वीप याकुशिमा में तबाही मचाने के बाद अब क्यूशू द्वीप की तरफ बढ़ रहा है। मंगलवार तक यह तूफान टोक्यो पहुंच सकता है। एजेंसी ने बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी के साथ सोमवार दोपहर तक 50 सेंटीमीटर यानी 20 इंच बारिश की भविष्यवाणी की है।

दशकों का सबसे बड़ा तूफान है ननमाडोल
इससे पहले मौसम विज्ञान विभाग ने बचाव के लिए चार स्तरीय निर्देश जारी किया था। शनिवार को ही नागरिकों को दक्षिणी टापू कयूशु खाली करने के लिए कह दिया था। अमेरिकी नौसेना के संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र ने ‘नन्माडोल' को बड़े तूफान की संज्ञा दी है। इसे जापान में दशकों का सबसे बड़ा और विध्वंसकारी तूफान बताया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ओकिनावा टापू चेन क्षेत्र में इससे पहले कभी ऐसा तूफान नहीं आया था।
252 किलोमीटर तक हो सकती है रफ्तार
अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी और दक्षिणी क्यूशू में अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं बुरा प्रभाव डालेंगी। वहीं, अमामी द्वीप समूह को 252 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं प्रभावित करेंगी। दक्षिणी क्यूशू में 24 घंटे की अवधि में सोमवार की सुबह तक 600 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। एजेंसी के मुताबिक सोमवार से पश्चिमी और पूर्वी जापान के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके-वर्ल्ड जापान के अनुसार, तूफान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और मंगलवार तक जापान के मुख्य द्वीप होंशू से होकर गुजरेगा।

तूफान के बाद सुनामी का संकट
जापान के मौसम विभाग के मुखिया रयूता कुरोरा के मुताबिक इस तूफान की वजह से समंदर में ऊंची लहरें उठेंगी और सुनामी आने का खतरा हो सकता है। रविवार को इस क्षेत्र में आने वाले एक शक्तिशाली तूफान के पूर्वानुमान से पहले दक्षिण-पश्चिमी जापान में लगभग दो मिलियन लोगों को निकालने का आदेश दिया गया था। लोगों को बताया गया कि यह काफी खतरनाक तूफान है। इसकी वजह से हवाएं इतनी तेज चलेंगी कि कुछ घर नष्ट हो सकते हैं। लोगों से किसी शेल्टर या फिर रहने के लिए कोई वैकल्पिक उपाय करने के लिए कहा गया। उनसे कहा गया है कि वो ऐसी जगह पर जाएं जो खराब से खराब मौसम का सामना कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications