Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बगदादी के अंडरवियर को कुर्द जवान ने किया था चोरी, डीएनए टेस्ट के बाद हुई 100 फीसदी मौत की पुष्टि

Recommended Video

    Baghdadi की Death से पहले किसने चुराया था उसका Underwear,जो America के लिए था जरूरी | वनइंडिया हिंदी

    वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे खौफनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल बगदादी की मौत के बाद दिलचस्प जानकारी सामने आई है। दरअसल बगदादी के गुप्त ठिकाने की जानकारी अमेरिका के सुरक्षा बलों को एक मुखबिर ने दी थी, जिसके बाद अमेरिकी सुरक्षाबलों ने बगदादी के ठिकाने पर धावा बोला था। जानकारी के अनुसार इसी मुखबिर ने बगदादी के शव के डीएनए टेस्ट में अहम भूमिका निभाई थी। सूत्रों की मानें तो बगदादी की मौत की 100 फीसदी पुष्टि हो इसके लिए बगदादी के पुराने अंडरवेयर्स इस्तेमाल डीएनए टेस्ट के लिए किया गया था।

     अंडरवियर से हुई पुष्टि

    अंडरवियर से हुई पुष्टि

    डीएनए टेस्ट में पाया गया कि जिस आतंकी को अमेरिकी सुरक्षाबलों ने मार गिराया वह अबू बकर अल बगदादी ही है। बगदादी के शव के डीएनए को उसके पुराने अंडरवियर्स से मिलान कराया गया जिसमे पुष्टि हुई कि मरने वाला बगदादी ही है। बगदादी के अंडरवियर्स को मुखबिर ने ही मुहैया कराया था। इसी की मदद से बगदादी की मौत की 100 फीसदी पुष्टि हो सकी। सूत्रों की मानें तो अमेरिकी सेना को बगदादी के अंडरवियर्स कुर्दिश सशस्त्र बल के जवान ने दी थी। वह लगातार बगदादी पर नजर रख रहा था।

     बगदादी के लोकेशन की सटीक जानकारी दी

    बगदादी के लोकेशन की सटीक जानकारी दी

    अमेरिकी सैनिको को इसी कुर्दिश मुखबिर ने बगदादी की लोकेशन की सटीक जानकारी दी थी। उसने बगदादी के कमरे के लेआउट की जानकारी अमेरिकी सुरक्षा बलों को दी थी। जिसके बाद शनिवार की शाम को अमेरिकी सैनिकों ने उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब के बारिशा गांव में धावा बोला, जहां बगदादी छिपा हुआ था। इस ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने बगदादी को चारो ओर से घेर लिया था, जिसके बाद बगदादी ने खुद को कमरे के भीतर विस्फोटक से उड़ा लिया था। इस दौरान तीन मासूम बच्चों की भी मौत हो गई थी।

     रेप के बाद गंदा अंडरवियर मुहैया कराया

    रेप के बाद गंदा अंडरवियर मुहैया कराया

    डेली रिपोर्ट की मानें तो कुर्द संगठन सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स ने बताया कि बगदादी के गुप्त घर के चप्पे-चप्पे की जानकारी इसी कुर्दिश मुखबिर ने दी थी। कुर्दिश डेमोक्रेटिक फोर्सेज के एक वरिष्ठ अधिकारी पोलाट कान ने अनुसार बगदादी के ठिकाने पर शनिवार को रेप हुआ था, जिसके बाद उसके गंदे अंडरवियर को मुखबिर ने हमे मुहैया कराया था, जिसकी मदद से बगदादी के शव का डीएनए टेस्ट किया जा सका। जिसमे इस बात की पुष्टि हुई की मारा गया आतंकी बगदादी ही है।

     खून का सैंपल भी मुहैया कराया

    खून का सैंपल भी मुहैया कराया

    अमेरिकी सैनिकों को मुखबिर ने अबू बकर अल बगादी के खून का भी सैंपल मुहैया कराया था। इस सैंपल के जरिए ही अमेरिका के खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने शव की पुष्टि की थी। बगदादी की मौत के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के सामने आकर इसका ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने कुर्द संगठन का भी शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा कि इस ऑपरेशन में कुर्दिश सेना शामिल नहीं थी, लेकिन उन्होंने हमे कुछ अहम जानकारियां दी थी, जिसकी वजह से हमे इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली।

    मिलिट्री डॉग भी शामिल

    बता दें कि बगदादी के खिलाफ अमेरिकी सैनिकों के ऑपरेशन में मिलिट्री डॉग भी शामिल था जोकि इस दौरान घायल हो गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मिलिट्री डॉग की तस्वीर को साझा करते हुए बताया कि बगदादी के खिलाफ ऑपरेशन में इस जबरदस्त ने अहम भूमिका निभाई थी। इस ऑपरेशन के दौरान यह मिलिट्री डॉग घायल हो गया था, लेकिन इलाज के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है और फिर से ड्यूटी पर लौट आया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+