पाकिस्तानी PM इमरान खान के आवास में 4 कर्मचारियों के Covid-19 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप!

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास के चार स्टाफ सदस्यों के कोरोनावायरस टेस्ट पाए जाने से हड़ंकप मच गया है। मामले के खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग पीएम हाउस के पूरे स्टाफ के परीक्षण के साथ ही स्टाफ के संपर्क में आए लोगों का रिकॉर्ड जुटाने में जुट गई है।

imran

गौरतलब है यह दूसरी बार है जब पीएम हाउस से कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। गत अप्रैल माह में भी पाकिस्तान के सबसे बड़े चैरिटी नेटवर्क एधी फाउंडेशन, के प्रमुख फैसल एधी ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के सात दिनों के भीतर Covid19 पॉजिटिव पाए गए थे।

imran

दरअसल, फैसल एधी प्रधानमंत्री कोरोना रिलीफ फंड के लिए 1 करोड़ रुपए (47.28 लाख INR) का चेक पेश देने पाकिस्तानी पीएम हाउस में गए थे। हालांकि कोरोनावायरस पॉजिटिव आने के बाद उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था और टेस्ट निगेटिव आने के बाद इसी महीने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

imran

बताया जाता है एधी के पाकिस्तानी आवास में प्रवेश के बाद ही पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुद को कोरोनोवायरस के परीक्षण से गुजरने के लिए स्वेच्छा से परीक्षण कराया, लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव आया था।

हालांकि, इस बार प्रधान मंत्री कार्यालय के कर्मचारियों का टेस्ट पॉजिटव आया है, इसलिए स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला प्रशासन के अनुसार पीएम आवास को कीटाणुशोधन के लिए अस्थायी रूप से खाली कराया जा सकता है।

imran

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने गल्फ न्यूज को बताया, "सीडीए और जिला प्रशासन ने एक सर्वेक्षण शुरू किया है और इमारत के प्रत्येक कोने और विभाग को एंटी-कोरोनावायरस स्प्रे के साथ कीटाणुरहित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+