तो यह है सीक्रेट पीएम नरेंद्र मोदी के लिए संजीव कपूर ने पकाया खाना

अबु धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिनों की यात्रा पर रविवार को यूएई पहुंचे। यहां पर शेख सुल्‍तान बिन जायेद अल नाह्यान ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया। कई अहम मुद्दों के बाद जब डिनर की बारी आई तो शायद सबके हाथ पैर ठंडे पड़ गए थे। लेकिन भारत के स्‍टार शेफ संजीव कपूर ने जल्‍द से जल्‍द यहां पहुंचकर सबकी मुश्किलों को हल कर दिया।

Chef-Sanjeev-Kapoor-PM-Modi

पीएम मोदी पूरी तरह से शाकाहारी हैं और अबु धाबी में अथॉरिटीज को शायद ऐसा कोई भी शेफ नहीं मिल सका जो पीएम के लिए शाकाहारी और लजीज पकवान तैयार कर पाता।

इस मुश्किल को दूर करने के लिए अथॉरिटीज ने भारत की हर रसोई में मशूहर शेफ संजीव कपूर को बुलाया। संजीव कपूर ने पीएम की पंसद को ध्‍यान में रखते हुए तुरंज लजीज शाकाहरी डिशेज तैयार कर डालीं। सूत्रों की मानें तो संजीव को आखिरी मौके पर भारत से बुलाया गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता विकास स्‍वरूप ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने पीएम मोदी के लिए पकाए गए पकवान की फोटोग्राफ को ट्वीट किया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक अबु धाबी में रविवार को आयोजित इस डिनर पर भी कई अहम मुद्दों पर बात की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+