नाइजीरिया के एक चर्च में खाना खाने आए लोगों के बीच भगदड़, 31 मरे
दक्षिणी नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ट शहर में शनिवार को एक चर्च कार्यक्रम में भगदड़ के दौरान कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है।
अबूजा, 28 मईः दक्षिणी नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ट शहर में शनिवार को एक चर्च कार्यक्रम में भगदड़ के दौरान कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 7 लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह भोजन वितरण के दौरान अचानक भगदड़ मच गई।

(तस्वीरः प्रतीकात्मक)
रिवर स्टेट के पुलिस प्रवक्ता ग्रेस इरिंगे-कोको के मुताबिक शनिवार सुबह भोजन लेने आए सैंकड़ों लोगों ने चर्च के गेट को तोड़ दिया, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गयी। अचानक भागमभागी से माहौल बिगड़ गया। लोग जमीन पर गिरने लगे और कुचलकर मारे जाने लगे। मृतकों और घायलों को पास के पोर्ट हरकोर्ट अस्पताल ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications