श्रीलंका में हालात बेकाबू, प्रदर्शनकारियों ने जमकर काटा बवाल, महिंदा राजपक्षे के घर में लगाई आग
नई दिल्ली, 9 मई। श्रीलंका में हालात बेकाबू होते जा रहा हैं। आर्थिक संकट के बीच देश में राजनीतिक संकट (Sri Lanka crisis) भी गहरा गया है। प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद उत्तर-पश्चिमी प्रांत के कुरुनेगला शहर में उनके आवास में सोमवार को आग लगा दी गई। इससे पहले सरकार के विरोध में प्रदर्शनकारियों जमकर बवाल काटा। इंटर-यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स फेडरेशन (IUSF) समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे।
Recommended Video

प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना के सांसदों पर हमला कर दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (SLPP) के कुछ कार्यालयों को भी आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
श्रीलंका में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शन शिविर पर कथित रुप से धावा बोलने के बाद विरोध कर रहे लोग अधिक उग्र हो गए। उन्होंने इस्तीफा देने वाले पीएम महिंदा राजपक्षे के मंत्रिमंडल के मंत्री सनथ निशांत के स्वामित्व वाले घर में आग लगा दी। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने श्रीलंका के मोरातुवा मेयर समन लाल फर्नांडो और सांसदों सनथ निशांत, रमेश पथिराना, महिपाल हेराथ, थिसा कुट्टियाराची और निमल लांजा के आधिकारिक आवासों को भी आग के हवाले कर दिया।
दरअसल, श्रीलंका में प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद देश में चल रहे आर्थिक संकट से निपटने के लिए एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार के गठन का आह्वान किया। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे द्वीप में कर्फ्यू के बावजूद शांति बनाए रखने के लिए सेना को सड़कों पर तैनात है। वहीं पिछले कुछ दिनों में सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध तेज हो रहा है। श्रीलंका में कर्फ्यू के विरोध में हिंसक झड़पों के दौरान गाले फेस विरोध स्थल पर सोमवार को सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों के घायर होने के खबर आई।
महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा देने पहले एक ट्वीट में कहा कि हिंसा केवल हिंसा को जन्म देती है। हमें एक आर्थिक समाधान की आवश्यकता है, जिसे हल करने के लिए यह प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से संयम बरतने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications