श्रीलंका में एक बूंद भी नहीं बचा पेट्रोल, तेल पंप के बाहर खड़ी हजारों बाइक सवारों की डराने वाला वीडियो
श्रीलंका के पेट्रोलियम मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने मोटर चालकों से माफी भी मांगी है। उन्होंने शनिवार को कहा था, कि पिछले हफ्ते तेल लेकर एक कार्गो जहाज आने वाला है, लेकिन अब उन्होंने कहा है, कि वो जहाज नहीं आ पाएगा।
कोलंबो, जून 27: श्रीलंका में अब बूंद भर भी पेट्रोल नहीं बचा है और पिछले हफ्ते पेट्रोल की कीमत में 22 प्रतिशत का और इजाफा करने के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। स्थिति ये है, कि श्रीलंका में पेट्रोल पंप के पास हजारों बाइक सवार पेट्रोल भरवाने के लिए रस्साकसी कर रहे हैं और गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के पास तेल आने का भी कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।
Recommended Video

पेट्रोल पंपों के बाहर भयानक भीड़
श्रीलंका के एक पेट्रोल पंप के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा रहा है, कि पेट्रोल भरवाने के लिए हजारों बाइक सवार रस्साकसी कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है, कि हजारों बाइक सवार किसी पेट्रोल पंप के बाहर अपनी बारी के इंतजार में हैं और परेशान हो रहे हैं। हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है, कि ये वीडियो श्रीलंका के किस शहर का है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद बहुत आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि श्रीलंका में स्थिति कितनी भयावह हो चुकी। पिछले हफ्ते पेट्रोल भरवाने के इंतजार में पांच दिनों तक रहने के बाद एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी।
भयावह हो चुकी है स्थिति
वहीं, श्रीलंका के पेट्रोलियम मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने मोटर चालकों से माफी भी मांगी है। उन्होंने शनिवार को कहा था, कि पिछले हफ्ते तेल लेकर एक कार्गो जहाज आने वाला है, लेकिन अब उन्होंने कहा है, कि वो जहाज नहीं आ पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अगले हफ्ते तेल लेकर आने वाला एक और कार्गो जहाज नहीं आ पाएगा, जिसके पीछे उन्होंने बैंगिक कारणों का हवाला दिया। वहीं, सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने रविवार को कहा कि उसने सार्वजनिक परिवहन में व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले डीजल की कीमत 15% बढ़ाकर 460 रुपये ($ 1.27) प्रति लीटर कर दी है, जबकि पेट्रोल 22% बढ़ाकर 550 रुपये ($ 1.52) कर दिया है।

अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल पहुंचा
वहीं, कोलंबो स्थिति अमेरिकी दूतावास ने कहा कि, अमेरिकी ट्रेजरी और विदेश विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल "जरूरत में श्रीलंकाई लोगों का समर्थन करने के लिए अमेरिका के लिए सबसे प्रभावी तरीके तलाशने" के लिए बातचीत के लिए पहुंचा है। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि, उसने श्रीलंकाई लोगों की मदद के लिए पिछले दो हफ्तों में नए श्रीलंका को 158.75 मिलियन डॉलर का वित्तपोषण देने का फैसला लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही द्वीप के 22 मिलियन लोगों के सबसे कमजोर क्षेत्रों को खिलाने के लिए 47 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए एक आपातकालीन अपील जारी कर चुका है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लगभग 1.7 मिलियन को "जीवन रक्षक सहायता" की आवश्यकता है, पांच में से चार लोगों ने गंभीर कमी और सरपट दौड़ते कीमतों के कारण अपने भोजन का सेवन कम कर दिया है।

शुक्रवार को छुट्टी की घोषणा
वहीं, श्रीलंका सरकार ने अपने कर्मचारियों से कह रहा है कि वे अपने आंगन और खेत में फ़सलें उगाने के लिए हर हफ्ते एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी लें, ताकि भोजन की बढ़ती कमी को रोका जा सके। एक अभूतपूर्व आर्थिक मंदी ने पेट्रोल और दवाओं के साथ कई प्रमुख खाद्य पदार्थों की आपूर्ति कम कर दी है, और उच्च मुद्रास्फीति घरेलू बजट को तबाह कर रही है। श्रीलंका सरकार की कैबिनेट के एक बयान में कहा गया है, ‘सरकारी अधिकारियों को सप्ताह के एक कार्य दिवस के लिए छुट्टी देना और उन्हें अपने आंगन में खेती कर खाद्य सामग्री उत्पादन करने के लिए कहा गया है'। श्रीलंका सरकार ने कहा कि, अतिरिक्त दिन की छुट्टी "भविष्य में होने वाली भोजन की कमी का समाधान" होगी। वहीं, बयान में कहा गया है कि सिविल सेवकों की छुट्टी की वजह से पेट्रोल की खपत कम करने में भी मदद मिलेगी।

ट्रक ड्राइवर की मौत
श्रीलंका के पश्चिमी राज्य में एक पेट्रोल पंप पर 5 दिनों तक लाइन में खड़े रहने के बाद 63 साल के एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। 'डेली मिरर' अखबार की खबर के मुताबिक, कतारों में खड़े रहने से मरने वालों की संख्या अब 10 हो गई है और सभी पीड़ित 43 से 84 वर्ष आयुवर्ग के पुरुष थे। अखबार ने बताया कि कतार में लगने के दौरान जान गंवाने वाले अधिकतर लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। एक हफ्ते पहले कोलंबो के पानादुरा में एक ईंधन केंद्र पर कई घंटों तक कतार में इंतजार करते हुए 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि तिपहिया वाहन में कतार में इंतजार करते हुए उस व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications