'भारत ने जो किया वह सभी देशों ने मिलकर भी नहीं किया', आर्थिक मदद पर बोले श्रीलंका के विदेश मंत्री

Sri Lanka On India:श्रीलंका के विदेश मंत्री एमयूएम अली साबरी ने देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करने के लिए भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे महान देश बताया है।

 Sri Lanka foreign minister MUM Ali

श्रीलंका (Sri Lanka) ने शुक्रवार को पिछले साल आर्थिक संकट से उबरने में द्वीप राष्ट्र की मदद करने के प्रयासों के लिए भारत को धन्यवाद दिया। श्रीलंका के विदेश मंत्री एमयूएम अली साबरी (Mum Ali Sabry) साबरी ने कहा कि अन्य सभी देशों ने मिलकर वह नहीं किया जो भारत ने उनके देश के लिए किया।

भारत हमारी पुनर्प्राप्ति और स्थिरीकरण का सबसे बड़ा भागीदार
श्रीलंका (Sri Lanka) के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत हमारी पुनर्प्राप्ति और स्थिरीकरण का सबसे बड़ा भागीदार है। मुझे लगता है कि अन्य सभी देशों ने मिलकर वह नहीं किया जो भारत ने हमारे लिए किया। 3.9 बिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन ने हमें एक और दिन लड़ने के लिए जीवन रेखा दी। हम भारत के बहुत आभारी हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने मंत्री के हवाले से यह जानकारी दी।

अब मुद्रास्फीति नियंत्रण में
विदेश मंत्री Mum Ali Sabry ने श्रीलंका की मौजूदा स्थिति पर भी बात की और कहा कि मुद्रास्फीति नियंत्रण में है और स्थानीय मुद्रा स्थिर हो गई है। श्रीलंका पिछले मई-जून के पतन के बाद से एक लंबा सफर तय कर चुका है। हमारी मुद्रास्फीति नियंत्रण में है, रुपया स्थिर हो गया है, कतारें अब नहीं हैं, पर्यटन वापस उछल गया है और श्रीलंकाई लोगों ने सामान्य चैनलों के माध्यम से अपना धन वापस भेजना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+