श्रीलंका में आर्थिक संकट से बिगड़े हालात: 45 प्रदर्शनकारी हुए गिरफ्तार, जानें क्या है वहां की स्थिति
श्रीलंका में आर्थिक संकट से बिगड़े हालात: 45 प्रदर्शनकारी हुए गिरफ्तार, जानें क्या है वहां की स्थिति
कोलंबो, 01 अप्रैल: श्रीलंका इस वक्त इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। विदेशी मुद्रा की कमी के कारण श्रीलंका में आर्थिक संकट गहरा गया है, ईंधन, रसोई गैस, बिजली कटौती जैसी तमाम चीजों से श्रीलंका के लोग जूझ रहे हैं। श्रीलंका में राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के आवास के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार (31 मार्च) को विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के आवास के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र होने के बाद कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोलंबो शहर के अधिकांश हिस्सों में कुछ समय के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Recommended Video
जानें श्रीलंका में क्या है ताजा स्थिति
-बता दें कि श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कमी के कारण ईंधन, रसोई गैस और बिजली कटौती जैसे आवश्यक सामानों की कमी हो गई है। श्रीलंका में शुक्रवार को बारह घंटे बिजली कटौती निर्धारित है, क्योंकि देश ईंधन की तीव्र कमी से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है।
-गुरुवार को भी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजपक्षे के शासन में घोर कुप्रबंधन हो रहा है, जिसने श्रीलंका के विदेशी मुद्रा संकट को बढ़ा दिया है। उ
-विरोध पर एक बयान जारी करते हुए, राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार सुबह कहा कि आंदोलन "चरमपंथियों" का काम था। राष्ट्रपति के मीडिया डिवीजन के एक बयान में कहा गया है, "प्रदर्शन करने वाले अधिकांश आंदोलनकारी चरमपंथी हैं।"
- गुरुवार की रात को राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के निजी आवास के बाहर आंदोलन के बाद, कुछ उपनगरों कोलंबो के चुनिंदा इलाकों में पुलिस कर्फ्यू लगा दिया गया और शुक्रवार की सुबह हटा लिया गया।
- स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार श्रीलंका के कुछ अन्य हिस्सों में नागरिकों ने सरकार के संकट से निपटने के विरोध में सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाए हैं। केलानिया इलाके में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य कोलंबो-कैंडी रोड को जाम कर दिया था।
- पुलिस के अनुसार, पांच पुलिसकर्मियों सहित कई घायल हो गए, जबकि वाहनों में आग लगा दी गई है। पुलिस ने कहा, अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जबकि एक पुलिस बस, एक जीप और दो मोटरसाइकिलें जल गईं। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाटर कैनन ट्रक को भी नुकसान पहुंचाया है।
-श्रीलंका वर्तमान में इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ईंधन, रसोई गैस के लिए लंबी लाइन, कम आपूर्ति में जरूरी सामान और घंटों बिजली कटौती से जनता हफ्तों से परेशान है। राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपनी सरकार की कार्रवाइयों का बचाव करते हुए कहा कि विदेशी मुद्रा संकट उनका नहीं था और आर्थिक मंदी काफी हद तक महामारी से प्रेरित थी।












Click it and Unblock the Notifications