Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत के पड़ोसी देश ने चीन से खरीदे विमान, निकला एहसान फरामोश! अभी अभी मोदी सरकार ने दिए हैं अरबों डॉलर

Sri Lanka to Buy Chinese Y-12 STOL Aircraft: श्रीलंका की वायुसेना, जिसने तमिल आंदोलन के दौरान जाफना प्रांत में आम नागरिकों पर हिंसक हमले किए थे और जिसके ऊपर अभी भी युद्ध अपराध के आरोप लगते रहते हैं, उसने अपने बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए भारत के दुश्मन चीन से दो विमान खरीदे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने बेड़े को आधुनिक बनाने और हिंद महासागर में समुद्री निगरानी और शांति स्थापना के मकसद से श्रीलंकन एयरफोर्स ने चीन से दो विमान खरीदे हैं, ताकि समुद्री क्षेत्र की निगरानी की जा सके।

Sri Lanka to Buy Chinese Y-12 STOL Aircraft

श्रीलंकन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका की वायु सेना (एसएलएएफ) ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री निगरानी और शांति प्रयासों की दिशा में रणनीतिक बदलाव के साथ, अपने बेड़े और क्षमताओं को आधुनिक बनाने की महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है।

वायुसेना की रणनीति में बड़ा बदलाव करेगा श्रीलंका

श्रीलंका वायु सेना (एसएलएएफ) के कमांडर एयर मार्शल आर ए उडेनी पी राजपक्षे ने 14 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन रणनीतिक पहलों की घोषणा की है। एयर मार्शल राजपक्षे ने प्रमुख लड़ाकू क्षमताओं से समुद्री निगरानी, परिवहन और क्षेत्रीय रक्षा की ओर एसएलएएफ के संक्रमण की रूपरेखा तैयार की, जिससे पता चलता है, कि श्रीलंका अपनी वायुसेना की रणनीति में उल्लेखनीय बदलाव करने जा रहा है।

इतिहास 22 सितंबर 1995 को श्रीलंका के जाफना में नागर कोविल स्कूल पर हुए हवाई हमले का गवाह है। जिसमें श्रीलंकाई वायु सेना ने स्कूल पर भीषण बमबारी की थी, जिसकी वजह से अलग अलग आंकड़ों के मुताबिक 34 से 71 श्रीलंकाई तमिल नागरिक मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

एयर मार्शल आर ए उडेनी पी राजपक्षे ने कहा, कि "हमारा कोई विशाल लड़ाकू बल विकसित करने का इरादा नहीं है। हमें अपनी भूमि की रक्षा करने की आवश्यकता है, जिसकी वजह से हमें समुद्री क्षेत्र के बारे में जागरूकता रखने की आवश्यकता है।"

श्रीलंकन एयर मार्शल ने खुलासा किया, कि वायुसेना की रणनीतिक विस्तार के लिए हेलीकॉप्टर और विमान खरीदने के लिए कई देशों के साथ चर्चा चल रही है और नए मॉडल हासिल करने पर ध्यान देने के साथ, दो C-130 विमानों के अधिग्रहण के लिए अमेरिकी वायु सेना के साथ बातचीत चल रही है।

इसके अलावा, श्रीलंकन एयरफोर्स दो समुद्री गश्ती विमान भी खरीदने की कोशिश में है, जिसमें रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (RAAF) से एक बीचक्राफ्ट किंग एयर 350 और फॉरेन मिलिट्री सेल (FMS) प्रोग्राम के तहत अमेरिकी सरकार से एक बीचक्राफ्ट किंग एयर 360ईआर विस्तारित रेंज (B300) शामिल है।

Sri Lanka to Buy Chinese Y-12 STOL Aircraft

चीन से खरीदे दो विमान

श्रीलंका वायु सेना कमांडर ने खुलासा किया है, कि श्रीलंकन एयरफोर्स ने अपने बेड़े को विस्तार देने के लिए पहले ही चीन के के दो नए Y12 विमान खरीद लिए हैं। श्रीलंका वायु सेना (SLAF) ने जून 2023 में दो अत्याधुनिक Y-12IV विमानों के अधिग्रहण को अंतिम रूप दिया था। चीन का यह विमान अपनी शॉर्ट टेक ऑफ और लैंडिंग (STOL) क्षमताओं के साथ एक बहुमुखी हल्के परिवहन के रूप में कार्य करता है।

Y-12IV विमान का निर्माण हार्बिन एविएशन इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड ने किया है और ये विमान ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप कॉन्फ़िगरेशन से लैस है। विमान का यह मॉडल, Y-12 का एडवांस वेरिएंट है।

Y-12IV को इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि एक बार में इसमें करीब 18 से 19 लोग बैठ सकते हैं और ये विमान अधिकतम 5700 किलो तक का वजन उठा सकता है।

हार्बिन Y-12 विमान का विकास 1980 में शुरू हुआ था, जो Y-11 विमान के मॉडल पर आधारित था। ये विमान दो प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा PT6A-27 टर्बोप्रॉप इंजन द्वारा संचालित है।

श्रीलंका ने चीन से ये विमान उस वक्त खरीदे, जब वो आर्थिक संकट में फंसा हुआ था और भारत की तरफ से लगातार द्वीप देश की मदद की जा रही थी। भारत ने श्रीलंका को 4 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक मदद दी है, लेकिन भारत के इस पड़ोसी देश के मन से चीन को लेकर मोह कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+