चीन के शी जिनपिंग की पार्टी के आगे बिछा श्रीलंका, सम्मान में जारी किए सिक्के
कोलंबो, 7 जुलाई: श्रीलंका ने चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल पूरे होने पर उसे सम्मान देने के तौर पर उसके लिए यादगार सिक्के जारी किए हैं। श्रीलंका के सेंट्रल बैंक ने इस मौके पर दो सोने के सिक्के और एक चांदी का सिक्का जारी किया है। श्रीलंका और चीन के द्विपक्षीय संबंधों के भी 65 साल पूरे हुए हैं और इसी मौके पर श्रीलंका ने बीजिंग के लिए इतना बड़ा पैगाम दिया है। बता दें कि बीते गुरुवार को ही चीन ने पार्टी की शताब्दी समारोह के तौर पर बहुत बड़ा जश्न मनाया है।

चीन की पार्टी के लिए श्रीलंका ने जारी किए सिक्के
इससे पहले श्रीलंका ब्रिटेन से मिली आजादी के 50 साल पूरे होने के अवसर पर भी 1998 में सोने का सिक्का जारी कर चुका है। लेकिन, श्रीलंका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि उसने किसी दूसरे देश की राजनीतिक पार्टी के सम्मान में सिक्के जारी किए हैं। श्रीलंका के सेंट्रल बैंक की ओर से जारी इन सिक्कों का मूल्य 1,000 रुपये के बराबर है। इस मौके पर वहां के सेंट्रल बैंक ने कहा है कि 'दोनों देशों के लंबे वक्त की दोस्ती और भरोसे को नई पहचान देने के लिए सरकार के हुक्म पर ऐसा किया गया है।'
वैसे श्रीलंका का सेंट्रल बैंक जापान के साथ राजनयिक ताल्लुकात के 60 वर्ष होने पर भी 2012 में सिक्का जारी कर चुका है, लेकिन वह निकल चढ़ा चांदी की सिक्का था। गौरतलब है कि गुरुवार को ही चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने अपने गठन के 100 वर्ष पूरे होने पर बीजिंग के तियेन आन मेन स्क्वॉयर पर बहुत बड़ा समारोह मनाया था। बता दें कि चीन की सत्ताधारी पार्टी इस वक्त पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। वह सिर्फ दक्षिण चीन सागर और दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी एशिया में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपना दबदबा बढ़ा रही है। खासकर कोरोना वायरस महामारी के बाद जो विश्व के हालात बने हैं, उससे उसका हस्तक्षेप और बढ़ने की आशंका है।
सेंट्रल बैंक ने 2012 में जापान के साथ राजनियक संबंध को 60 साल पूरा होने के मौके पर निकेल चढ़ाया हुआ चांदी का सिक्का जारी किया था। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने बृहस्पतिवार को तियेन आन मेन स्क्वायर पर 100 साल पूरा होने का जश्न मनाया था।












Click it and Unblock the Notifications