स्पुतनिक वी और स्पुतनिक लाइट कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट को कर देंगी बेअसर- रूस ने किया दावा

रूस के गामालेया इंस्टीट्यूट ने कहा है कि रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी और स्पुतनिक लाइट के टीके नए कोरोना वायरस वेरिएंट ओमिक्रॉन को बेअसर कर देंगे।

मास्को, 30 नवंबर। रूस के गामालेया इंस्टीट्यूट ने कहा है कि रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी और स्पुतनिक लाइट के टीके नए कोरोना वायरस वेरिएंट ओमिक्रॉन को बेअसर कर देंगे। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने एक बयान में कहा कि स्पुतनिक वी और स्पुतनिक लाइट दोनों कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को बेअसर कर सकते हैं।

Sputnik V

किरिल दिमित्रीव ने कहा कि गमलेया संस्थान ने ओमिक्रॉन के अनुकूल स्पुतनिक वैक्सीन के नए संस्करण को विकसित करना शुरू कर दिया है। रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के सीईओ के दिमित्रीव ने कहा कि गैमेलिया रिसर्च इंसटीट्यूट का मानना है कि स्पुतनिक वी और स्पुतनिक लाइट ओमिक्रॉन को बेअससर कर देंगे क्योंकि उनमें अन्य वेरिएंट से लड़ने की क्षमता सबसे ज्यादा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो हम 20 फरवरी, 2022 तक कई सौ मिलियन स्पुतनिक ओमिक्रॉन बूस्टर उपलब्ध कराएंगे।

Recommended Video

    Corona Update: Covid Panel Chief ने बताया- कब आएगी बच्चों के लिए वैक्सीन ?| वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, मुंबई में अब 15 दिसंबर को खुलेंगे इन कक्षाओं के स्‍कूल

    मालूम हो कि स्पुतनिक वी और स्पुतनिक लाइट वैक्सीन कोरोना के सभी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा असरकारक रही हैं। बता दें कि ओमिक्रॉन नाम के B.1.1.1.529 वेरिएंट की उत्पत्ति दक्षिण अफ्रीका में हुई है। इस वेरिएंट को सबसे खतरनाक वेरिएंट माना जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने इसे चिंताजनक स्वरूप की श्रेणी में रखा है, जो कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट की श्रेणी है। बता दें कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को भी इसी श्रेणी में रखा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+