मंगल ग्रह को लेकर एलन मस्क का चौंकाने वाला दावा, बताया कब तक बस जाएगी मानव सभ्यता?

Elon Musk On Mars: अंतरिक्ष को लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिकों के अंदर दिलचस्पी है। विकसित और विकासशील देश लगातार अपने-अपने मिशन को अंजाम देने में लगे हैं। इस बीच मशहूर उद्योगपति और स्पेस एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क ने मंगल ग्रह को लेकर बड़ा दावा किया है।

एलन मस्क ने एक एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि आखिर मंगल ग्रह पर इंसान कब जाएगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि लाल ग्रह पर शहर कब तक बसेगा।

Elon Musk Mars

कब बसेगा शहर, कब पनपेगी सभ्यता

दरअसल, एक एक्स यूजर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एलन मस्क ने यह बड़ा खुलासा किया है कि हम जल्द ही मंगल ग्रह में पहुंच बनाने वाले हैं। मस्क के मुताबिक आने वाले 20 सालों में मंगल पर इंसानों का शहर बस जाएगा। इसी के साथ 30 सालों में वहां एक सभ्यता भी पनप जाएगी।

जानिए एलन मस्क ने क्या कहा?

स्पेसएक्स के मालिक 52 वर्षीय एलन मस्क ने अपने पोस्ट में कहा, "हम मंगल ग्रह पर उतरने से बस कुछ ही साल दूर हैं। उन्होंने बताया,"बिना चालक दल के लोगों के लिए 5 साल से भी कम, जमीन पर रहने वाले लोगों के लिए 10 से भी कम, शायद 20 सालों में एक शहर बस जाएगा, लेकिन 30 सालों में यकीनन वहां पर एक सभ्यता सुरक्षित हो जाएगी।"

एक यूजर ने लिखा कि,"हम मंगल ग्रह पर उतरने से बस कुछ ही साल दूर हैं।" जिस पर एलन मस्क ने यह बड़ा जानकारी साझा की है।

मस्क ने फरवरी में 10 लाख लोगों को मंगल ग्रह पर ट्रांसफर करने के लिए अपना 'गेम प्लान' शेयर किया था। हालांकि उस वक्त समय सीमा नहीं बताई थी। वहीं अब मस्क के पोस्ट पर यूजर्स भी काफी हैरान होते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-बहुत से लोगों के लिए अकल्पनीय। उम्मीद है कि मैं प्रगति देखने के लिए 10 साल और जीवित रहूंगा। एक और यूजर ने कहा, "एआई, वीआर और अब मंगल ग्रह? यह बहुत अविश्वसनीय है।"

साल 2002 में स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन (स्पेसएक्स) की नींव रखने वाले मस्क का मंगल ग्रह को लेकर जुनून किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में अब स्पेसएक्स के सीईओ ग्रह पर एक इंसानी कॉलोनी बसाने के अपने विचारों के बारे में बता रहे हैं। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कुछ भी डिटेल से नहीं बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+